Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Una: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में लगी BJP, वॉल राइटिंग कार्यक्रम का किया शुभारंभ; अनुराग ठाकुर सहित ये रहे मौजूद

ऊना में भाजपा नेताओं ने वॉल राइटिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश भाजपाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना शहर में पांच जगहों पर एक बार फिर मोदी सरकार का नारा दीवारों पर लिखा। देश भर के हर बूथ पर वॉल राइटिंग का कार्यक्रम होगा।

By rohit nagpal Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 15 Jan 2024 10:06 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में लगी BJP

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। ऊना में भाजपा नेताओं ने वॉल राइटिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना शहर में पांच जगहों पर एक बार फिर मोदी सरकार का नारा दीवारों पर लिखा।

मोदी सरकार के नारों का लेखन आज से हुआ शुरू 

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दीवार लेखन कर लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त भाजपा के दीवार लेखन कार्यक्रम का शुरू हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि दीवार लेखन के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के निमित्त भारतीय जनता पार्टी का दीवार लेखन कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Una: 'राहुल गांधी की न्याय यात्रा छलावा, कांग्रेस नेताओं के साथ खुद ही हो रहा अन्‍याय'; अनुराग ठाकुर विपक्ष पर कसा तंज

हर बूथ पर वॉल राइटिंग होगा कार्यक्रम

एक बार फिर से मोदी सरकार- इस स्लोगन के साथ देश भर के हर बूथ पर वॉल राइटिंग का कार्यक्रम होगा। बिंदल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास का हमारा ध्येय निश्चित रूप से नया आयाम प्राप्त करेगा। स्थिरता के साथ भारत का विकास जरूरी है।

बिंदल ने देश की जनता से की ये अपील

देश की जनता से मेरी अपील है कि आगामी चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएं और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व विकास के हमारे संकल्प को साकार करने वाली स्थिर सरकार को और मजबूती दें, जो समावेशी विकास के लिए कटिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: Una: गगरेट विधायक चैतन्‍य शर्मा ने Ram Mandir फ्री यात्रा पंजीकरण की बनाई योजना, लाइव दिखाया जाएगा प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह

भारत की जनता ने भाजपा को दिया भरपूर आशीर्वाद

बिंदल ने कहा कि 2014 और 2019 के लोक सभा चुनाव में भारत की महान जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विकास के नए आयाम गढ़े गए हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारत विकास के हर क्षेत्र में और लंबी छलांग लगाएगा।