Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फिर बिगड़ी सीएम सुक्खू की तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत; इलाज के लिए लाया गया IGMC

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दोबारा आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। इससे पहले भी तीन दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। मंगलवार शाम को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 25 Sep 2024 10:29 AM (IST)
Hero Image
Himachal News: सीएम सुक्खू की बिगड़ी तबीयत

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अब फिर से इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। सीएम सुक्खू को लगभग 8.40 बजे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। हालांकि इससे पहले ही 8:30 बजे अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को छाती में दर्द की शिकायत है इसके साथ ही कुछ अन्य दिक्कतें भी हो रही है।

तीन दिन पहले भी खराब हुई थी सीएम की तबीयत

अभी तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। उस दौरान डॉक्टर ने उनका अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी थी। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी। इसके बाद से मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आराम ही कर रहे थे। वहीं से सचिवालय का काम भी निपटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Economic Crisis: हिमाचल में कर्मचारियों को कब मिलेगी सितंबर महीने की सैलरी? जल्द निर्णय लेगी सुक्खू सरकार

मंगलवार शाम फिर खराब हुई तबीयत

बता दें कि मंगलवार शाम को फिर से उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है हालांकि अभी अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम मुख्यमंत्री के जांच और सभी तरह के टेस्ट करने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- Shimla Masjid Row: नक्शे के अनुसार नहीं बनी मस्जिद, हिंदू संगठनों का दावा; 30 सितंबर को कुल्लू में करेंगे प्रदर्शन