Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुशखबरी! हिमाचल के 11024 छात्रों को केंद्र सरकार ने दी राहत, आधार से बैंक खाता लिंक करने के बाद मिलेगी स्कॉलरशिप

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के 11024 छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है। छात्रवृत्ति से वंचित इन छात्रों को अब अपने बैंक खातों को आधार से सीड करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। यदि वे तय समय के भीतर ऐसा कर लेते हैं तो उनकी छात्रवृत्ति जारी कर दी जाएगी। यह राहत शैक्षणिक सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए है।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 24 Sep 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
केंद्र सरकार ने हिमाचल के 11024 छात्रों बड़ी राहत दी है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। छात्रवृत्ति से वंचित हिमाचल के 11024 विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। तीन महीनों के भीतर इन छात्रों को अपने बैंक खातों को आधार से सीड करने को कहा गया है।

यदि ये तय समय के भीतर अपने बैंक खातों को आधार से सीड करवा देते हैं तो केंद्र सरकार इनकी छात्रवृत्ति को जारी कर देगा। शैक्षणिक सत्र 2022-23 व 2023-24 की यह छात्रवृत्ति है।

सभी जिलों के उप निदेशकों के लिए सर्कुलर जारी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र भेजा गया है। केंद्र से आए पत्र के बाद निदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा ने सभी जिलों के उप निदेशकों को सर्कुलर जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि सभी उप निदेशक स्कूल प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक सहित निजी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, विवि के कुल सचिव के साथ वर्चुअल बैठक करें व उन्हें केंद्र से आए दिशा निर्देशों से अवगत करवाए।

यह भी पढ़ें- Himachal News: संजौली कॉलेज में स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच झड़प, 6 छात्रों के निष्कासन से जुड़ा है मामला

छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़े के बाद केंद्र ने छात्रवृत्ति जारी करने के लिए नियमों में बदलाव किया हुआ है। इसके तहत जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते आधार से सीड यानि लिंक है, उन्हें ही छात्रवृत्ति जारी की जाती है।

इस वजह से नहीं रोकी गई छात्रवृति

शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान हिमाचल में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 19,813 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। लेकिन इनमें से 16,408 को ही छात्रवृत्ति जारी की गई। केंद्र ने 3,405 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति इसलिए रोकी क्योंकि उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं थी।

इसी तरह 2023-24 में 19,523 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के पात्र थे, इनमें से 16,311 को ही छात्रवृत्ति जारी की गई, 3,144 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोक दी गई। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 23,450 पात्र विद्यार्थियों में से 20,742 को ही छात्रवृत्ति दी गई।

2,708 को यह छात्रवृत्ति रोकी गई। 2023-24 में 23,435 विद्यार्थियों में से 2,1668 को छात्रवृत्ति दी गई 1768 को छात्रवृत्ति जारी नहीं की गई।

यह भी पढ़ें- Himachal Masjid Controversy: कुल्लू में मस्जिद के विरोध में 30 को फिर प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी