Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: सांसद सुरेश कश्यप ने सुक्खू सरकार को घेरा, संसद में उठाया हिमकेयर का मुद्दा

हिमाचल प्रदेश (Himachal News) में इन दिनों हिमकेयर का मुद्दा सुर्खियों में है। अनुराग ठाकुर के बाद अब भाजपा सांसद सुरेश कुमार कश्यप (Suresh Kumar Kashyap) ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए उसे झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से हिमाचल प्रदेश के विकास पर ग्रहण लग गया है।

By rohit nagpal Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 29 Jul 2024 04:28 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal News: भाजपा लोकसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप (Suresh Kumar Kashyap) ने लोकसभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में 18 महीने से कांग्रेस की सरकार है, ये इंडी गठबंधन का भाग भी है। इनके राज में हिमाचल प्रदेश के विकास पर ग्रहण लग चुका है।

जितनी भी भाजपा एवं जयराम ठाकुर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में चल रही थी। उसको बंद किया जा रहा है। हाल ही में आयुष्मान भारत के तर्ज पर शुरू की गई हिमकेयर योजना इसका ताजा उदाहरण है।

'सुक्खू सरकार केवल झूठ की सरकार'

कश्यप ने कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत 370 करोड़ की देनदारी बाकी है, निजी अस्पतालों में इस योजना के अंतर्गत हो रहे इलाज पर रोक लगा दी गई है, प्रदेश में न महिलाओं को 1500, न युवाओं को रोजगार, न किसान की गोबर खरीद और न दूध खरीद हो पा रहा है। यह सरकार केवल झूठ की सरकार है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'कुप्रबंधन के चलते कांग्रेस ने निजी अस्पतालों में बंद की हिमकेयर योजना', अनुराग का सुक्‍खू सरकार पर आरोप

हिमाचल के लिए मांगी अतिरिक्त सहायता

प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है और ऐसे देश के सभी पहाड़ी राज्यों के लिए एक मंत्रालय का गठन भी होना चाहिए। इन राज्यों को सहायता मुहैया करवा सके। हिमाचल एक पर्यटन राज्य होने के नाते यहां के लिए अतिरिक्त सहायता भी मांगी। प्रदेश में हो रहे सुरंगों के काम में गति देने व सिरमौर में सीसीई सीमेंट प्लांट को बढ़ाने की मांग भी रखी।

कश्यप केंद्रीय बजट की सराहना की

सुरेश कश्यप ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश को इस बजट में 10352 करोड़ की राशि मिल रहीं है। इससे हिमाचल में सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार का हिमाचल को दिए गए 2698 करोड़ के रेल बजट का धन्यवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 3.0 के पहले बजट को सर्व स्पर्शी बजट बताया।

यह भी पढ़ें: Himachal News: नीति आयोग बैठक में शामिल न होने पर भाजपा ने CM सुक्‍खू को घेरा, बोले- हिमाचल के हितों से अन्‍याय