Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shimla Politics: सरकार के नागपुर में होने से राज्‍य सचिवालय में पसरा सन्‍नाटा, PM और गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगी सुक्‍खू

Shimla Politics हिमाचल सरकार के नागपुर होने से राज्‍य सचिवालय में सन्‍नाटा हो गया है। सचिवालय में न तो कोई मंत्री है और अधिकारियों की भी काफी कमी है। यहां अधिकारी भी नजर नहीं आ रहे क्योंकि मुख्य सचिव व उनके साथ कुछ अफसर भी दिल्ली गए हुए हैं। शिमला में केवल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हैं जिनके अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम हैं।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 29 Dec 2023 10:42 AM (IST)
Hero Image
सरकार के नागपुर में होने से राज्‍य सचिवालय में पसरा सन्‍नाटा

राज्य ब्यूरो, शिमला। Shimla Politics: सरकार के नागपुर में होने के चलते यहां राज्य सचिवालय में पूरी तरह से सूनापन छाया हुआ है। सचिवालय में न तो कोई मंत्री है और अधिकारियों की भी काफी कमी है। यहां अधिकारी भी नजर नहीं आ रहे क्योंकि मुख्य सचिव व उनके साथ कुछ अफसर भी दिल्ली गए हुए हैं। शिमला में केवल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हैं, जिनके अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम हैं।

सीएम की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है संभावना

बहरहाल दिल्ली में सीएम के शुक्रवार को लौटने के बाद उनकी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की संभावना है। सीएम वहां पर केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर हिमाचल के मामलों को उठाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने का समय मांगा है और इसके लिए वह वापस 3 जनवरी को दिल्ली जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अनुराग ठाकुर ने किया बड़ा एलान, बोले- लोकसभा चुनाव में हिमाचल से जीतेंगे चारों सीटें

गृह मंत्री से कानूनी मामलों पर चर्चा की जानी है क्योंकि हिमाचल प्रदेश से सरकार ने एक एक्ट में संशोधन की सिफारिश केंद्र सरकार से कर रखी है जिसपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रदेश की सियासत गर्म

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदेश की सियासत भी गर्म है। पिछले कल कांग्रेस के अकबर रोड़ स्थित कार्यालय में पार्टी की मीटिंग हुई थी, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर वहां पर रणनीति बनी। यहां पार्टी व सरकार से जुड़े कुछ और मसलों पर भी चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें: शिमला के होटल हॉलीडे होम में Dance Floor के साथ होगी DJ Night, नए साल के जश्न की मेजबानी को पर्यटन निगम तैयार

इसके बाद बुधवार शाम को दिल्ली में प्रभारी राजीव शुक्ल से भी प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं की अलग से मुलाकात हुई और उनके साथ कुछ मसलों पर चर्चा की गई है। जल्दी ही राजीव शुक्ल शिमला आएंगे और यहां पर सभी नेताओं के साथ उनकी अलग से बातचीत होगी ऐसा कहा गया है।