Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जो राहुल गांधी के कसीदे पढ़ते थे, वही कर रहे अभद्र टिप्पणी', CM सुक्खू बोले- कुर्सी की मजबूती के लिए कर रहे ऐसा काम

Himachal News हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी पर वही लोग अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं जो कभी उनके नाम की कसीदे पढ़ते थे। उन्होंने किसी विपक्षी नेता का नाम नहीं लेते हुए कहा कि ये लोग कुर्सी के लालच में राजनीतिक सिद्धांतों का बलिदान किसी भी समय कर सकते हैं। कुर्सी की मजबूती के लिए ऐसे कृत्य कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 07:37 PM (IST)
Hero Image
Himachal News: राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणियों का CM सुक्खू ने की निंदा।

डिजिटल डेस्क, शिमला। राहुल गांधी के खिलाफ हो रही अमर्यादित टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मजबूती के साथ अपने नेता के समर्थन में आ गई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं और यह कृत्य वही लोग कर रहे हैं जो कभी उनके नाम के कसीदे पढ़ते थे।

सीएम सुक्खू ने उनलोगों पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग कुर्सी के लालच में राजनीतिक सिद्धांतों का बलिदान किसी भी समय कर सकते हैं। कुर्सी की मजबूती के लिए और अपनी वफादरी साबित करने के लिए बीजेपी का सहारा ले रहे हैं।

हिमाचल कांग्रेस ने किया विरोध

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की मजबूती, जनता की आवाज और पत्रकारों की स्वतंत्रता की बुलंद आवाज हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इस कृत्य का कड़े शब्दों में विरोध करती है।

— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) September 18, 2024

बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने राहुल गांधी को आतंकी कहा था। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी नेता की जमकर आलोचना की।

वहीं, आए दिन कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हिमंत बिस्वा सरमा भी राहुल गांधी के खिलाफ लगातर हमलावर रहते हैं। राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी में कहा जा रहा है कि उनका वही हश्र होगा, जो उनकी दादी (इंदिरा गांधी) के साथ-साथ उनके पिता (राजीव गांधी) का हुआ था।

क्या बोले थे शिवसेना नेता

इससे पहले शिवसेना नेता ने कहा कि जब राहुल विदेश में थे, तब उन्होंने कहा था कि वे भारत में आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। जो कोई भी राहुल गांधी की जीभ काटेगा, मैं उसे 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा।

यह भी पढ़ें- कौन हैं हिमाचल की लेडी अफसर ओशिन शर्मा? सरकार ने क्यों लिया एक्शन, सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स