Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir News: श्रद्धालुओं की सहूलियत का रखा जा रहा ख्‍याल, कटरा में जगह-जगह लगाए गए साइन बोर्ड

Jammu Kashmir News कटड़ा में श्रद्धालुओं की सहूलियत का ख्‍याल रखा जा रहा है। नगर पालिका द्वारा कटड़ा के सभी वार्डों के साथ ही सभी प्रमुख मार्गों आदि पर साइन बोर्ड आधुनिक साइन बोर्ड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में नगर पालिका द्वारा कटड़ा के सभी 13 वार्डों मैं पार्षद के नाम सहित साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Fri, 14 Jul 2023 06:28 PM (IST)
Hero Image
श्रद्धालुओं की सहूलियत का रखा जा रहा ख्‍याल, कटरा में जगह-जगह लगाए गए साइन बोर्ड

कटड़ा, संवाद सहयोगी। आधार शिविर कटड़ा अब श्रद्धालुओं के लिए भूलभुलैया नहीं होगा। क्योंकि नगर पालिका द्वारा कटड़ा के सभी वार्डों के साथ ही सभी प्रमुख मार्गों आदि पर साइन बोर्ड आधुनिक साइन बोर्ड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

पहले चरण में नगर पालिका द्वारा कटड़ा के सभी 13 वार्डों मैं पार्षद के नाम सहित साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। दूसरे चरण में कटड़ा के सभी महत्वपूर्ण मार्गों तथा चौराहों पर आधुनिक साइन बोर्ड लगाने का कार्य तेजी से जारी है।

सभी प्रमुख गलियों में भी लगाए जाएंगे साइन बोर्ड

इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा प्रमुख स्थलों के साथ ही सभी प्रमुख गलियों में भी साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि आधार शिविर कटड़ा श्रद्धालुओं के लिए भूलभुलैया ना बना रहे।

गौरतलब है कि बीते कई वर्षों से आधार शिविर कटड़ा में प्रमुख मार्गों के साथ ही प्रमुख स्थानों पर साइन बोर्ड ना होने के चलते अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आधार शिविर कटड़ा में अपना ठिकाना ढूंढने को लेकर काफी परेशानियों का सामना निरंतर करना पड़ रहा था और लगातार कटड़ा श्रद्धालुओं के लिए भूल भुलैया बना हुआ था।

नगर पालिका ने किया यह महत्‍वपूर्ण कार्य शुरू

विशेषकर रात्रि के समय अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करने के उपरांत आधार शिविर कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अपना ठिकाना ढूंढने को लेकर निरंतर परेशान होना पड़ रहा था। इसी का संज्ञान लेकर नगर पालिका ने यह महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पहले चरण में जहां कटड़ा के मुख्य बाजार के प्रवेश द्वार पर आधुनिक लाइट से सुसज्जित गेट बनाया गया है और साथ ही सभी वार्डों में पार्षद के नाम सहित साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं।

साइन बोर्ड लगाने का कार्य तेजी से जारी

वहीं प्रमुख मार्गों पर भी आधुनिक साइन बोर्ड लगाने का कार्य तेजी से जारी है। वहीं नगरपालिका कार्यकारी अधिकारी रजत अबरोल ने बताया कि अब श्रद्धालुओं के लिए आधार शिविर कटड़ा भूलभुलैया नहीं रहेगा जिसको लेकर जगह-जगह साइन बोर्ड लगाने का कार्य तेजी से जारी है साइंन बोर्ड लग जाने के उपरांत श्रद्धालुओं को निसंदेह इसका लाभ मिलेगा और श्रद्धालु अपना ठिकाना ढूंढने को लेकर दरबदर नहीं होंगे।

खत्‍म होगी श्रद्धालुओं की समस्‍या

इससे पहले श्रद्धालुओं को अपना ठिकाना ढूंढने के साथ ही कटड़ा का एकमात्र अस्पताल हो या फिर रेलवे स्टेशन या फिर महत्वपूर्ण स्थल आदि के बारे में स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस कर्मियों की सुरक्षा बलों के जवानों की मजबूरन सहायता लेनी पड़ती थी। तब जाकर श्रद्धालु अपने ठिकाने तक पहुंच पाता था। लिहाजा श्रद्धालुओं की समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है।