Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: गिरिडीह में लगातार दूसरे दिन मिले खून के छींटे, पत्थर से सिर कूचकर मेडिकल प्रैक्टिशनर की हत्या

झारखंड के गिरिडीह में नक्सल प्रभावित माने वाले पीरटांड़ में लगातार दूसरे दिन खून के छींटे मिले हैं। पुलिस ने पीरटांड़ में एक और शव बरामद किया है। गुरुवार को पुलिया के नीचे से एक मेडिकल प्रैक्टिशनर का शव बरामद किया है। प्रैक्टिशनर के माथे पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। बता दें कि छह अगस्त को भी यहां एक युवक का शव बरामद किया गया था।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 08 Aug 2024 07:09 PM (IST)
Hero Image
घटनास्थल पर रोते-बिलखते मेडिकल प्रैक्टिशनर के परिजन। (जागरण फोटो)

संवाद सहयोगी, पीरटांड़ (गिरिडीह)। वर्षों नक्सल प्रभावित रहने वाला गिरिडीह जिले के पीरटांड़ में लगातार दूसरे दिन खून के छींटें मिले हैं। पीरटांड़ के खुखरा थाना क्षेत्र में छह अगस्त को बरामद अनिल यादव के हत्याकांड की गुत्थी अभी ठीक से सुलझी भी नहीं है कि एक बार फिर प्रखंड क्षेत्र से पुलिस ने एक और शव बरामद किया है।

पीरटांड़ थाना की बांध पंचायत स्थित पोखरिया गांव के पास पुलिया के नीचे गुरुवार को एक युवक का शव पाया गया है। मृतक के माथे पर चोट के निशान हैं।

प्रैक्टिशनर था मृतक

शव की पहचान इसी पंचायत के केंदुआडीह निवासी करमचंद सोरेन, पिता जेठा सोरेन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह ही वह घर से काम के लिए निकला था। करमचंद सोरेन मेडिकल प्रैक्टिशनर था। गुरुवार की सुबह वह अपने साथ दवा से भरा बैग लेकर घर से निकला था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी सूचना

कुछ ही घंटे बाद दोपहर में स्थानीय लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। स्वजन भी मौके पर पहुंचे हैं। शव को पुलिया से बाहर निकाला गया है।

पत्थर से कूचकर की गई हत्या

प्रथमदृष्टया शव की स्थिति देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक के सिर को पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: स्टील प्लांट ब्लास्ट में गंभीर रुप से घायल 3 और मजदूरों की मौत, विस्फोट हादसा या फिर लापरवाही? जांच करेगी पुलिस

Jharkhand News: सारंडा के जंगल में नक्सलियों का तांडव, कर दिया आईईडी ब्लास्ट, कोबरा के SI बुरी तरह घायल