Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Advanced 2022 Date: जेईई एडवांस में फिर बदलाव... आईआईटी बांबे ने छात्रों से ये कहा; देखें @jeeadv.ac.in

JEE Advanced 2022 Date जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 से 11 अगस्त तक होगी। जेईई एडवांस 2022 28 अगस्त को होगी। आईआईटी) बॉम्बे 28 अगस्त को जेईई एडवांस 2022 आयोजित करेगा जो पहले 3 जुलाई को आयोजित होने वाला था।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Sun, 17 Apr 2022 08:47 AM (IST)
Hero Image
JEE Advanced 2022 Date: जेईई एडवांस 2022 परीक्षा 28 अगस्‍त को होगी।

रांची, जेएनएन। IIT JEE Advanced 2022 Date, JEE Advanced 2022 जेईई एडवांस 2022, ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस्ड 2022 परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे 28 अगस्त को जेईई एडवांस 2022 आयोजित करेगा, जो पहले 3 जुलाई को आयोजित होने वाला था।

जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 से 11 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की तिथि 12 अगस्त है। जो उम्मीदवार जेईई एडवांस के लिए उपस्थित होंगे, वे 23 से 28 अगस्त, 2022 तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस 2022 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।

जेईई एडवांस 2022 सुबह और दोपहर की पाली में होगी आयोजित

पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस 2022 का परिणाम 11 सितंबर को जारी किया जाएगा। अनंतिम उत्तर कुंजी 3 सितंबर को जारी की जाएगी, उम्मीदवार 3 से 4 सितंबर तक अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम 11 सितंबर को जारी किया जाएगा।

जेईई एडवांस 2022 शेड्यूल

सीट आवंटन की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी। इस बीच, आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2022 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, और परिणाम 17 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। एएटी 2022 आवेदन प्रक्रिया 11 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस शेड्यूल के विस्‍तृत विवरण के लिए छात्र कृपया आधिकारिक वेबसाइट @jeeadv.ac.in पर जाएं