Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Naxalite Surrender: एक लाख का इनामी नक्सली 'जतरु खेरवार' पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Jharkhand Crime News लोहरदगा पुलिस के नाम एक बड़ी सफलता और जुड़ गई है। भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी दुर्दांत नक्सली रविंद्र गंझू के दस्ता में शामिल हार्डकोर नक्सली दस्ता सदस्य जतरु खेरवार शनिवार को लोहरदगा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेगा।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Sat, 18 Jun 2022 02:19 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Crime News: एक लाख का इनामी नक्सली जतरु खेरवार पुलिस के समक्ष करेगा आत्मसमर्पण

लोहरदगा, जासं। Jharkhand Crime News लोहरदगा पुलिस के नाम एक बड़ी सफलता और जुड़ गई है। भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी दुर्दांत नक्सली रविंद्र गंझू के दस्ता में शामिल हार्डकोर नक्सली दस्ता सदस्य जतरु खेरवार शनिवार को लोहरदगा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

जतरु खेरवार पेशरार थाना क्षेत्र के पुतरार गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय सोकरो खेरवार है। जतरु खेरवार पर एक लाख रूप का इनाम भी घोषित है। हालांकि कहा जा रहा है कि हाल के समय में वह संगठन में एरिया कमांडर के रूप में प्रोन्नत किया गया था।

सरकार के पास नक्सली की गिरफ्तारी या सूचना देने को लेकर दो लाख रुपये के इनाम के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से इसकी कोई अधिकारी घोषणा नहीं की गई है, परंतु कहा जा रहा है कि जतरु खेरवार 15 दिन पहले ही पुलिस के संपर्क में आ चुका था उसने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी थी।

जिसके बाद पुलिस ने नक्सली की निशानदेही पर कारतूस, लैंडमाइंस आदि बरामद किया था। जतरु खेरवार रविंद्र गंझू के दस्ता में अहम सदस्य था। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने से नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है।

बिना किसी हथियार के आत्मसमर्पण किया जतरु खेरवार

लोहरदगा में भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। इस नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के पुतरार गांव निवासी जतरु खेरवार ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जतरु भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ता में शामिल था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। जतरु खेरवार भाकपा माओवादी के रीजनल कमिटी सदस्य नकुल यादव के प्रभाव में आ कर संगठन में शामिल हुआ था। जतरु खेरवार के खिलाफ लोहरदगा जिले के अलग-अलग थानों में डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि जतरु ने फिलहाल किसी भी हथियार के साथ आत्मसमर्पण नहीं किया है। उसने पुलिस को कई अहम जानकारियां भी दी है। जतरु खेरवार ने पुलिस के समक्ष स्पष्ट किया है कि माओवादी संगठन से उसका मन भर गया था। उसने सरकार के आत्मसमर्पण नीति नई दिशा से प्रभावित होकर आ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। मौके पर उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर. रामकुमार मौजूद थे।