Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hazaribagh News: हजारीबाग में बस हादसे में सात लोगों की मौत पर पीएम मोदी व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया दुख

Bus Accident In Hazaribagh Jharkhand झारखंड के हजारीबाग में बस हादसे में लोगों की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई लोगों ने दुख जताया है।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 10:34 PM (IST)
Hero Image
Bus Accident In Hazaribagh Jharkhand: बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख।

रांची, डिजिटल डेस्क। Bus Accident In Hazaribagh Jharkhand झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार शाम बस हादसे में सात यात्रियों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हजारीबाग में हुए इस हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। प्रार्थना करता हूं कि हादसे में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हजारीबाग में हुई इस घटना से दुख हुआ। इस हादसे में प्रियजन को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं सभी पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सात लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने के खबर से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं।

— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2022

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पूर्व सीएम बाबूलाल ने जताया दुख

उधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टवीट कर कहा कि हजारीबाग जिले के टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उधर, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हजारीबाग के टाटीझरिया में गिरिडीह से रांची जा रही यात्री बस के पुल से नदी में गिरने से सात यात्रियों के हताहत होने व कई यात्रियों के घायल होने की दुःखद सूचना मिली है। मैं हजारीबाग के भाजपा कार्यकर्ताओं से सहायता की अपील करता हूं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।

सेवाने नदी के नए पुल पर यह पहली दर्दनाक घटना

टाटीझरिया का सेवाने नदी पर बनाए गए इस नए पुल पर पहली बार इतनी भीषण घटना हुई है। इस नदी पर ब्रिटिश काल का बना घुमावदार पुल भी है, जो पुराना पड़ गया है। यह हादसों के लिए ही जाना जाता रहा है। हर दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती थीं। उस पुल पर दुर्घटना की प्रमुख वजह सड़क का घुमावदार होना रहा है। इसे देखते हुए नया पुल बनाया गया, जो काफी चौड़ा भी है और सीधा भी है। इस पुल के पहले और बाद में सड़क ऐसी बनाई गई है कि कोई भी तेज गति से जा रहा वाहन जम्प करता ही है। शनिवार को घटी घटना के दो प्रमुख वजह सामने आ रहे हैं। एक तो गाड़ी में कुछ खराबी की बात की जा रही है। दूसरी वजह सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने की कवायद। कुछ लोगों का कहना है कि बस का चालक टाटीझरिया होटल से अपने मालिक को फोन कर गाड़ी की कुछ समस्या के बारे में बता रहा था। इस पर वाहन मालिक ने उसे हजारीबाग में दूसरी बस देने की बात कही थी। इससे पहले हादसा हो गया। नए पुल पर यह पहली घटना है।