Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sarkari Job: झारखंड में 26000 सरकारी शिक्षकों की बंपर बहाली... यहां देखें Details @jssc.nic.in

Sarkari Job सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवकों के लिए सुनहरा मौका है। झारखंड में सहायक आचार्य के 25996 पदों पर नियुक्ति हो रही है। इसके लिए एक और प्रतियोगिता परीक्षा देनी होगी। जिलों से अनुशंसा मिलने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जाएगी।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 07:16 AM (IST)
Hero Image
Sarkari Job: झारखंड में 26000 सरकारी शिक्षकों की बंपर बहाली हो रही है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Sarkari Job झारखंड में राज्य सरकार के प्राथमिक स्कूलों में सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जानेवाले प्रश्नों का स्तर अलग-अलग होगा। कक्षा एक से पांच के लिए इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पदों पर होनेवाली नियुक्ति में प्रश्नों का स्तर इंटरमीडिएट होगा, जबकि कक्षा छह से आठ के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पदों पर होनेवाली नियुक्ति में स्नातक स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार होनेवाली नियुक्ति में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को एक और प्रतियोगिता परीक्षा देनी होगी, जिसमें यह लागू होगा। यह प्रतियोगिता परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी।

सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षा एक पत्र की होगी जिसमें विभिन्न विषयों में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा एक से पांच के सहायक आचार्य के लिए यह परीक्षा 350 अंकों की होगी, जिसमें 100 अंक अर्हक प्रकृति के होंगे। इसके सके अंक मेधा सूची में नहीं जोड़े जाएंगे। इस परीक्षा में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा (चिह्नित जिलावार भाषाओं में से एक), गणित एवं विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान से 70-70 अंकों तथा सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी से 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। माध्यमिक परीक्षा के अनुरूप मातृभाषा से 100 अंकाें के प्रश्न पूछे जाएंगे जो सिर्फ अर्हक प्रकृति के होंगे।

इसी तरह, कक्षा छह से आठ के सहायक आचार्य के लिए यह परीक्षा 420 अंकों की होगी, जिसमें मातृभाषा के 70 अंक अर्हक प्रकृति के होंगे। इसके अलावा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा तथा सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी से 100-100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही जिस विषय के सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति होनी है वह विषय वैकल्पिक विषय के रूप में चुनना होगा, जिसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें विज्ञान एवं गणित, सामाजिक विज्ञान तथा भाषा शामिल है। बता दें कि पहले चरण में कक्षा एक से पांच के लिए 11 हजार तथा कक्षा छह से आठ के लिए 14,996 पदों पर नियुक्ति होनी है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी उपायुक्तों से रोस्टर क्लीयरेंस कर नियुक्ति की अनुशंसा भेजने को कहा है। सभी जिलों से अनुशंसा मिलने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने की अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जाएगी।

पहले चरण में किस जिले में कितने पदों पर होगी नियुक्ति

जिला - कक्षा एक से पांच के लिए - कक्षा छह से आठ के लिए

  1. बोकारो         470      498
  2. चतरा           503       779
  3. देवघर         627        725
  4. धनबाद       517        588
  5. दुमका        730        932
  6. गढ़वा 441 521
  7. गिरिडीह 977 1361
  8. गोड्डा 464 597
  9. गुमला 409 630
  10. हजारीबाग 436 548
  11. जामताड़ा 333 476
  12. खूंटी 252 323
  13. कोडरमा 213 316
  14. लातेहार 341 469
  15. लोहरदगा 168 232
  16. पाकुड़ 308 409
  17. पलामू 795 1,608
  18. पश्चिमी सिंहभूम 637 735
  19. पूर्वी सिंहभूम 479 630
  20. रामगढ़ 188 232
  21. रांची 617 818
  22. साहिबगंज 392 523
  23. सरायकेला खरसावां 457 704
  24. सिमडेगा 246 347

कुल 11,000 14,996