Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kolhan Universityः चार हजार छात्रों ने दिखाया उग्र रूप, कोल्हान विश्वविद्यालय का मुख्य गेट जाम करने के बाद एनएच 75 भी किया चार घंटे जाम, जानें वजह

Kolhan Universityः छात्रों के उग्र रूप को देखकर विश्वविद्यालय को झुकना पड़ा। तीन दिनों में विश्वविद्यालय ने साकारात्मक पहल करने का आश्वासन छात्रों को दिया है। इसके बाद छात्र संघ प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन स्थगित रखने का फैसला किया। प्रदर्शन में पांच हजार छात्र शामिल थे।

By Jitendra SinghEdited By: Updated: Mon, 09 May 2022 07:58 PM (IST)
Hero Image
Kolhan University ः कोल्हान विश्वविद्यालय मुख्य गेट का जाम करते विद्यार्थी।

चाईबासा,जासं। कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रतिनिधियों ने 17 सूत्री मांग को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट समेत चाईबासा-जैंतगढ़ बाइपास एनएच 75 ई को चार घंटे जाम रखा। छात्रों के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इसके बावजूद छात्रों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए दोपहर 2 बजे कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रोक्टर एमए खान धरना स्थल पहुंचे। छात्रों को आश्वासन दिया कि 17 सूत्री मांग पत्र पर कोल्हान विश्वविद्यालय तीन दिनों के अंदर सकारात्मक विचार करेगी। इसके बाद छात्र संघ प्रतिनिधियों तीन दिनों के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित रखने का फैसला किया।

एनएच जाम रहने के कारण लोगों को हुई परेशानी

सोमवार सुबह 11 बजे से ही छात्र संघ के प्रतिनिधि कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर जमा होने शुरू हुए। धीरे-धीरे छात्रों की तादाद बढ़ती गई। 4 से 5 हजार छात्र विभिन्न कॉलेज से पहुंच कर अपने मांगों को लेकर नारे बाजी करने लगे। छात्र मुख्य गेट के साथ चाईबासा-जैंतगढ़ नेशनल हाइवे 75 ई को भी जाम कर दिया। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए सदर एसडीओ शशिन्द्र बड़ाईक व सदर डीएसपी दिलीप खलखो दल-बल के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय पहुंचे। इसके बाद छात्रों को समझाते हुए मुख्य गेट व मुख्य सड़क से जाम को हटाया। पदाधिकारियों ने छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर के अंदर मैदान में बैठने के लिए कहा। जिसके बाद छात्र मैदान में बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद लगभग 2 बजे कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रोक्टर घरना स्थल पर पहुंच कर छात्रों को आश्वासन दिये।