Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यंग और हैंडसम दिखने के लिए फॉलो करें ये Dressing Tips

धार्मिक कार्यक्रम से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुर्ता-पायजामा पहना जाता है। आसान शब्दों में कहें तो कुर्ता-पायजामा ट्रेंडिंग में है। अगर आप यंग और हैंडसम दिखना चाहते हैं तो रक्षाबंधन के दिन कुर्ता-पायजामा ट्राई करें। इस ऑउटफिट में आप बेहद खूबसूरत दिखेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Updated: Sun, 22 Aug 2021 01:09 PM (IST)
Hero Image
अगर स्टाइलिस दिखना है, तो आपको लोफर्स शूज ट्राई करना चाहिए।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आज रक्षाबंधन का पर्व देशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को फोन और सोशल मीडिया के जरिए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह पर्व भाई और बहनों के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपनी भाइयों को राखी बांधती हैं। इतिहास के पन्नों को पलटने पर पता चलता है कि मुगल काल के समय में भी रक्षाबंधन का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता था। आधुनिक समय में भारत समेत विश्व के कई देशों में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर लोग ट्रेडिशनल ड्रेस पहनते हैं। हालांकि, ड्रेस को लेकर कश्मकश में रहते हैं। अगर आप भी ड्रेस, शूज और हेयर स्टाइल को लेकर कंफ्यूज हैं, तो रक्षाबंधन पर यंग और हैंडसम दिखने के लिए ये ड्रेसिंग टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

कुर्ता-पायजामा पहनें

धार्मिक कार्यक्रम से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुर्ता-पायजामा पहना जाता है। आसान शब्दों में कहें तो कुर्ता-पायजामा ट्रेंडिंग में है। अगर आप यंग और हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो रक्षाबंधन के दिन कुर्ता-पायजामा ट्राई करें। इस ऑउटफिट में आप बेहद खूबसूरत दिखेंगे। आप चाहे तो Denim Trouser के साथ बंडी जैकेट भी ट्राई कर सकते हैं। इस ऑउटफिट में भी कूल दिखेंगे। हालांकि, रंगों का चयन आप खुद करें।

घड़ी पहनें

इंटरनेट और मोबाइल की दुनिया में घड़ी पहनने का प्रचलन कम हुआ है। हालांकि, आप हैंडसम दिखने के लिए वॉच भी जरूर पहनें। आप अपनी हिसाब से रंगों का चयन कर सकते हैं। वॉच को कलाई पर शर्ट के ऊपर रखें।

लोफर्स शूज पहनें

अगर स्टाइलिस दिखना है, तो आपको लोफर्स शूज ट्राई करना चाहिए। इसे आप बोट शूज की तरह हर सीजन और हर ड्रेस में पहन सकते हैं। ये बेहद आरामदायक होता है। आप रक्षाबंधन के दिन लोफर्स से अपनी स्टाइलिश लूक को बढ़ा सकते हैं।

Short Faux Hawk या comb over ट्राई करें

अगर आप यंग और हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो इन दोनों में कोई एक भी ट्राई कर सकते हैं। Short Faux Hawk में आप कूल दिखेंगे, तो comb over में आप बेहद डैशिंग दिखेंगे। आप अपने अनुसार हेयर स्टाइल का चयन कर सकते हैं।