Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Street Food: दिल्ली में 100 रुपये से भी कम में मिल जाती हैं ये 5 चीजें, जायका ऐसा कि हर कोई है इनका दीवाना

खाने-पीने का शौक भला किसे नहीं होता है। बजट में कुछ खाना हो तो अक्सर लोग स्ट्रीट फूड्स का सहारा लेते हैं। आज भले ही महंगाई बढ़ गई है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो आज भी दिल्ली में 100 रुपये से कम में खाने के लिए मिल जाती हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ऐसे ही 5 स्ट्रीट फूड्स।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Fri, 05 Apr 2024 11:00 PM (IST)
Hero Image
Street Food Under Rupees 100: दिल्ली में 100 रुपये के अंदर ट्राई कर सकते हैं ये 5 चीजें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Street Food Under Rupees 100: खानपान के शौक में दिल्ली वाले किसी से कम नहीं हैं। सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक के लिए यहां गली-गली में ढेरों ऑप्शन्स मौजूद हैं। ऐसे में सोने पर सुहागा तब हो जाता है, जब यह बजट फ्रेंडली भी हों। आइए आज आपको इस आर्टिकल में बताते हैं, ऐसी 5 चीजों के बारे में जो देश की राजधानी में आज भी 100 रुपये से कम में आसानी से मिल जाती हैं।

छोले भठूरे

छोले भठूरे ऐसी डिश है, जो आज दिल्ली की सड़कों पर सुबह से लेकर रात तक बिकते हैं। बात चाहे ब्रेकफास्ट की हो या फिर डिनर की, छोले भठूरे खाना कई लोग पसंद करते हैं। दिल्ली के हर नुक्कड़ या चौराहे पर आपको इसके आउटलेट्स दिख जाएंगे, जहां ये 100 रुपये से भी कम में आसानी से मिल जाते हैं।

आलू टिक्की

बच्चे हों या बड़े, कुरकुरी मसालेदार आलू टिक्की खाना सभी पसंद करते हैं। देश की राजधानी में यह भी आपको 100 रुपये से कम की कीमत पर कई जगहों पर मिल जाएगी। इसे बनाने के लिए मैश किए आलू को एक बड़े तवे पर डीप फ्राई किया जाता है, और इसे दही, कुछ वेजीज और खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है सौंफ का शरबत, साथ ही मिलते हैं और भी कई फायदे

छोले कुलचे

दिल्ली की गलियों में आपको 100 रुपये के अंदर छोले कुलचे का जायका भी चखने के लिए मिल जाएगा। उबले हुए मटर, बारीक कटे प्याज-टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती के साथ इन्हें तैयार किया जाता है। अपने टेस्ट के मुताबिक आप इसमें मसाले कम या ज्यादा करवा सकते हैं।

ब्रेड पकोड़ा

बजट में पेट भरने से लेकर सुबह के नाश्ते या शाम को लगने वाली हल्की फुल्की भूख को मिटाने के लिए आप ब्रेड पकोड़े भी ट्राई कर सकते हैं। दिल्ली में ढेरों जगहों पर ये भी आपको 40 से 50 रुपये में मिल जाएंगे। बच्चों से लेकर बड़े सभी इन्हें खाना पसंद करते हैं। बेसन में तैयार किए गए इन क्रिस्पी पकोड़ों के भी कई लोग दीवाने हैं।

समोसा

यह ऐसा स्ट्रीट फूड है, जो आपको हर गली-चौराहे पर मिल जाएगा। मसालेदार आलू की पिट्ठी से तैयार किए गए ये समोसे चटनी के साथ बेहद टेस्टी लगते हैं। जब भी मेहमान घर आते हैं, तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में स्नैक्स के लिए इन्हीं का नाम सामने आता है। 100 रुपये के समोसे में तो कई लोगों की क्रेविंग मिट सकती है।

यह भी पढ़ें- बच्चों को नाश्ते में बनाकर खिलाएं ये 5 हेल्दी चीजें, नहीं होगी पोषक तत्वों की कमी

Picture Courtesy: Instagram