Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khus Sharbat Benefits: जानें खस शरबत के फायदे, नहीं होंगी ये 5 बीमारियां

Khus Sharbat Benefits गर्मी से राहत पाने के लिए हम सभी कई तरह की ठंडी ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। ऐसी ही एक पॉपुलर ड्रिंक है खस शरबत। अगर आप अभी तक इसके फायदों से अनजान थे तो जानते हैं कि गर्मी में शरबत शरीर पर क्या असर डालता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Updated: Sun, 29 May 2022 05:30 PM (IST)
Hero Image
Khus Sharbat Benefits: जानें खस शरबत पीने के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Khus Sharbat Benefits: गर्मी के मौसम में ठंडी चीज़ों का सेवन बढ़ जाता है। फिर चाहे आइसक्रीम हो या फिर शरबत। अगर शरबत की बात करें, तो यह न सिर्फ प्यास बुझाने और गर्मी से राहत देने का काम करते हैं, बल्कि शरीर को पोषण भी देते हैं। गर्मी में वैसे भी पानी का सेवन बढ़ाने के लिए कहा जाता है। तो क्यों न शरबत भी पिया जाए।

भारत में कई तरह के शरबत उपलब्ध होते हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे ऐसे ही पॉपुलर ड्रिंक की और वो है खस का शरबत।

खस क्या है?

खस का इस्तेमाल भारत में खूब किया जाता है। खस की जड़ काफी महंगी आती है। इसकी खुशबू बेहद पसंद की जाती है। शरबत में इसके इस्तेमाल के अलावा तंबाकू, पान मसाला, साबुन, परफ्यूम और कॉस्मैटिक्स में भी इसका उपयोग होता है।

खस शरबत कैसे तैयार किया जाता है?

खस शरबत हरे रंग का ड्रिंक होता है, जो खस सिरप और पानी से तैयार किया जाता है। खस सिरप खस की घास या फिर विटेवर घास से आता है। यह विटामिन-ए, बी, सी और कई दूसरे खनीजों से भरपूर होता है। भीषण गर्मी या लू से बचने के लिए खस का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। आप खस का शरबत या तो मार्केट में मौजूद खस सिरप से बना सकते हैं या फिर खस की जड़ों को पानी में भिगो कर भी इसे तैयार किया जा सकता है।

खस शरबत को प्राकृतिक तरीके से बनाने के लिए आपको इसकी जड़ों को तीन दिन के लिए पानी में भिगो कर रखना होगा। तीन दिन बाद जड़ को पानी से निकाल कर सुखा लें। पानी से शरबत बना लें। इस जड़ को कम से कम तीन बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

खस शरबत के फायदे

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल: खस विटामिन के साथ आयरन, मैंगनीज़ का बहुत अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्व रक्त परिसंचरण में सुधार करते हैं और रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करते हैं।

अत्यधिक प्यास को नियंत्रित करता है: पर्याप्त पानी पीने के बाद भी अधिक प्यास लगने को खस शरबत से नियंत्रित किया जा सकता है। भीषण गर्मी में खस अत्यधिक प्यास को नियंत्रित करने का काम करता है।

इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है: खस एंटीऑक्सीडेंट्स का पॉवरहाउस है। खस शरबत पीने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है और शरीर फ्री-रैडिकल्स से बचती है।

आखों से जुड़ी बीमारियों का समाधान करता है: पोषक तत्वों से भरपूर खस में जिंक की भी मात्रा अच्छी होती है। यह आंखों में एलर्जी और इससे जुड़े प्रभावों को ठीक करने के लिए जाना जाता है।

सेहत से जुड़े दूसरे फायदे: कई हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, खस जलन और दर्द से राहत देता है, किडनी स्टोन्स से बचाता है, मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाता है, तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करता है और नींद संबंधी विकारों का भी इलाज करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Credit: Freepik