Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जानें, क्या होता है केविन फीवर और इससे कैसे मिल सकती है निजात

इस बीमारी के बारे में सबसे पहले 1918 में पता चला था। यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपनी जीवनशैली में बदलाव नहीं करता है तो यह घातक रूप ले सकता है।

By Umanath SinghEdited By: Updated: Thu, 23 Apr 2020 06:47 PM (IST)
Hero Image
जानें, क्या होता है केविन फीवर और इससे कैसे मिल सकती है निजात

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के चलते लोग अपनी सेहत को लेकर अधिक सजग हो गए हैं। इसके लिए वे इंटरनेट का सहारा लेकर उन सभी मापदंडों पर खड़े उतर रहे हैं, जिससे वे स्वस्थ रह सके। हालांकि, एकांत में रहने से कई तरह की मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिनमें एक केविन फीवर है। इस बीमारी के बारे में सबसे पहले 1918 में पता चला था। यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपनी जीवनशैली में बदलाव नहीं करता है तो यह घातक रूप ले सकता है। ऐसे में अगर आप भी एकांत और अलगाव के चलते केविन फीवर की समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आप इन टिप्स को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं-

टाइम टेबल फिक्स करें

इसके लिए आप लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के तरीके ढूंढे। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें, स्वस्थ आहार लें, पर्याप्त नींद लें। अगर आप अपनी दिनचर्या को नियमित रूप से व्यतीत करेंगे तो आपके बीमार होने की संभावना बहुत कम रहती है।

हर रोज कुछ नया ट्राई करें

आप विषम परिस्थिति में भी सीखने की आदत को बिल्कुल न छोड़ें। आप चाहें तो खाना बनाने, गाना गाने, संगीत सुनने और वाद्य यंत्र बजाने में अपने हाथ आजमा सकते हैं। आप घर की बालकनी में भी पिकनिक डेकोरेट कर सकते हैं।

परिवार वालों और दोस्तों से जुड़े रहें

अकेलापन तब महसूस होता है, जब आप अकेले जीने की कोशिश करते हैं। इससे केविन फीवर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको अपने परिवार वालों और दोस्तों से जुड़े रहें। 

मेडिटेशन जरूर करें

मेडिटेशन सम और विषम दोनों परिस्थिति में आपको सकरात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोजाना मेडिटेशन जरूर करें।

अपने मस्तिष्क का उपयोग करें

एक स्वस्थ व्यक्ति हर समय अपने मन-मस्तिष्क का उपयोग करता है। ऐसे में आपको भी हमेशा अपने मस्तिष्क का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए आप खाली समय बुक पढ़ सकते हैं।