Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP: देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, 13 साल के बेटे के साथ भी किया कुकर्म; पुलिस ने केस दर्ज कर भेजा जेल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब महिला ने शिकायत करने की बात कही जिस पर देवर ने उसे धमकी दी और चुप रहने को कहा। देवर ने सिर्फ भाभी के साथ ही दुष्कर्म नहीं किया बल्कि भाभी के बेटे के साथ भी दुष्कर्म किया।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Wed, 27 Dec 2023 02:51 PM (IST)
Hero Image
MP: देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब महिला ने शिकायत करने की बात कही, जिस पर देवर ने उसे धमकी दी और चुप रहने को कहा। देवर ने सिर्फ भाभी के साथ ही दुष्कर्म नहीं किया बल्कि भाभी के 13 साल के बेटे के साथ भी दुष्कर्म किया।

ये है पूरा मामला

ग्वालियर थाना प्रभारी उपेन्द्र छारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घासमंडी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला के पति की साल 2018 में मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला के घर वालों ने महिला को उसके देवर के साथ रहने को कहा और महिला घर वालों की मर्जी से देवर के साथ रहने लगी।

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि छह माह पहले देवर ने किसी दूसरी महिला के साथ शादी कर ली। जिसके बाद देवर से हर दिन उसका विवाद होने लगा। इतना सब होने के बाद भी घर वालों ने महिला का साथ नहीं दिया और देवर ने महिला और उसके बेटे को घर से निकाल दिया।

वहीं, महिला ने पुलिस को आगे बताया कि आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और उसके 13 साल के बेटे के साथ एक साल पहले कुकर्म किया था, लेकिन जब आज बेटे ने घटना को लेकर बताया तो मैं आज ही शिकायत दर्ज करने थाने पहुंची हूं।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया और फिर आरोपी को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- 'मेरा पता जरूर बदल रहा है, लेकिन...' सीएम हाउस खाली करते ही शिवराज सिंह ने की ये पोस्ट

यह भी पढ़ें- 'ये मोदी का गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते...', प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से की बात