Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP: 'जाना दिल्ली है और भेज अयोध्या रहे हैं', कर्नाटक के किसानों को जबरन बिना टिकट अयोध्या जा रही ट्रेन में बिठाया

दिल्ली की ट्रेन से उतारे गए कर्नाटक के किसानों को पुलिस ने अयोध्या की ट्रेन में बैठाया। जानकारी के अनुसार ये किसान कर्नाटक एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। सोमवार सुबह चार बजे सभी को भोपाल रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन से उतार लिया था । इसके बाद इनको भोपाल में ही ठहराया गया था जहां से सभी को पैसेंजर ट्रेन में बैठाकर उज्जैन लाया गया था।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Wed, 14 Feb 2024 07:30 PM (IST)
Hero Image
कर्नाटक के किसानों को जबरन बिना टिकट अयोध्या जा रही ट्रेन में बिठाया (Image: x/@digvijaya_28)

जागरण डेस्क, उज्जैन। किसानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे कर्नाटक के जिन 70 किसानों को मध्य प्रदेश पुलिस ने सोमवार को भोपाल स्टेशन पर उतार लिया था, उन्हें बुधवार को अयोध्या जा रही ट्रेन में बिना टिकट चढ़ाकर भेज दिया। किसानों के साथ एक सिपाही को भी भेजा गया है। इन किसानों में 25 महिलाएं भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार ये किसान कर्नाटक एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। सोमवार सुबह चार बजे सभी को भोपाल रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन से उतार लिया था। इसके बाद इनको भोपाल में ही ठहराया गया था, जहां से सभी को पैसेंजर ट्रेन में बैठाकर उज्जैन लाया गया था।

'जाना दिल्ली है और भेज अयोध्या रहे हैं'

वहां किसानों को महाकाल मंदिर में दर्शन कराने के बाद एक गार्डन में नजरबंद कर दिया गया था। अयोध्या की ट्रेन में बैठाते समय किसानों ने कहा कि उन्हें जबरिया भेजा जा रहा है। जाना दिल्ली है और भेज अयोध्या रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'जय श्रीराम बोलो और BJP में आ जाओ', सुमित्रा महाजन से जुड़े सवाल को टाल गए कमलनाथ; राजनीतिक हलकों में लग रहे कयास

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित