Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai News: महिला को ब्लैकमेल कर दो सालों तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज

Mumbai News मुंबई से एक दुष्कर्म का खबर सामने आ रहा है। इसमें आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर पिछले दो सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। साल 2022 से उसके साथ आरोपी व्यक्ति ने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि दोनों की बीच शुरुआत में दोस्ती थी जिसके बाद लड़के ने महिला के साथ गलत किया।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Mon, 19 Feb 2024 10:58 AM (IST)
Hero Image
मुंबई में महिला के साथ हुआ कई बार दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

पीटीआई, ठाणे। नवी मुंबई की 25 वर्षीय एक महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कामोटे पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि महिला बृहन्मुंबई नगर निगम में काम करती है, जबकि पुरुष अहमदनगर का निवासी है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के अनुसार, पुरुष और महिला के बीच दोस्ती हुई जिसके बाद उसने अक्टूबर 2022 से इस साल जनवरी के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज 

अधिकारी ने कहा, "उसने उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण किया। हमने शनिवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।"

यह भी पढ़ें- Shivaji Jayanti: CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम ने शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को दी श्रद्धांजलि