Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उन्नाव की महिला से तीन शहरों में दुष्कर्म, जिम मालिक ने नौकरी के झांसे में बुलाया; होटल में की हैवानियत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली 24 वर्षीय महिला से देश के तीन शहरों में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने एक जिम मालिक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला की आरोपी से पांच साल पहले 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उसने नौकरी का झांसा दिया था।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 15 Sep 2024 09:52 AM (IST)
Hero Image
नौकरी के नाम पर महिला से दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

पीटीआई, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभी तक जिम मालिक को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म किया है। आरोपी एक जिम का मालिक है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, FIR दर्ज कराने पर सवर्णों द्वारा हो रहा बहिष्कार; गृह मंत्री ने लिया एक्शन

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक जुहू पुलिस थाने में एक जिम मालिक पर नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने व्यवसायी पर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

तीन शहरों में किया दुष्कर्म

अधिकारी के मुताबिक महिला आरोपी से पहली बार 2019 में मिली थी। आरोपी ने कहा था कि वह मुंबई में एक जिम खोलने जा रहा है। वहां उसे अच्छे वेतन पर नौकरी देने का वादा किया। इसके बाद आरोपी ने लखनऊ, मुंबई और गोवा में दुष्कर्म किया है।

जुहू के होटल में की वारदात

शिकायत के मुताबिक जिम मालिक ने पीड़िता को एक व्यवसायिक बैठक में भाग लेने की खातिर बुलाया था। इसके बाद जुहू के एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: 'वाट्सएप चैट के फोटो प्रमाणित साक्ष्य नहीं, दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कैद', बरेली में कोर्ट ने सुनाया फैसला