Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajya Sabha Poll: महाराष्ट्र से NCP के नितिन और BJP के धैर्यशील पाटिल राज्यसभा के लिए चुने गए, निर्विरोध निर्वाचित हुए दोनों नेता

Rajya Sabha Poll राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नितिन पाटिल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धैर्यशील पाटिल राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा की ये दोनों सीटें पीयूष गोयल और उदयनराजे भोसले के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने से रिक्त हुई थीं। भोसले सतारा लोकसभा सीट से चुनाव जीते जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Tue, 27 Aug 2024 09:17 AM (IST)
Hero Image
एनसीपी और भाजपा सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है (फोटो- ऑनलाइन)

पीटीआई, मुंबई। अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के नितिन पाटिल और भाजपा के धैर्यशील पाटिल सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। ये दोनों सीटें पीयूष गोयल और उदयनराजे भोसले द्वारा खाली की गई थीं। दोनों ने हाल ही में लोकसभा चुनाव जीता था।

बता दें कि उदयनराजे भोसले सतारा लोकसभा सीट से जीते, जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। नितिन पाटिल ने दिन में अपना राज्य सभा नियुक्ति प्रमाण पत्र स्वीकार किया। मालूम हो की एनसीपी और भाजपा सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- Shivaji Maharaj Statue: सिंधुदुर्ग में ढही शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा, पीएम मोदी ने पिछले साल किया था अनावरण