Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुंबई में ट्रैफिक के डिजिटल बोर्ड पर एक घंटे तक चला 'अश्लील मैसेज', अज्ञात हैकरों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई के डिंडोशी में अचानक से एक डिजिटल ट्रैफिक सलाहकार बोर्ड पर एक अपमानजनक संदेश प्रदर्शित किया गया। यह अभद्र संदेश करीब एक घंटे तक चलता रहा। हालांकि पुलिस ने अज्ञात हैकरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

By AgencyEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Tue, 27 Dec 2022 05:16 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने बताया कि एलईडी स्क्रीन से अपमानजनक संदेश हटाने के लिए बिजली आपूर्ति बंद करना पड़ा-

मुंबई, पीटीआई। मुंबई से हैरान कर देने वाला डिजिटल छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शहर के डिंडोशी में अचानक से एक डिजिटल ट्रैफिक सलाहकार बोर्ड पर एक अपमानजनक संदेश प्रदर्शित किया गया। यह 'अभद्र संदेश' करीब एक घंटे तक चलता रहा, जिसके बाद अज्ञात हैकरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

क्या है पूरा ममला

नगर निकाय ने गोरेगांव (पूर्व) उपनगर में एक मॉल के पास स्मार्ट ट्रैफिक पोल लगाए थे। एक ठेकेदार ने यातायात संबंधी सलाह प्रदर्शित करने के लिए एक खंभे पर दो एलईडी स्क्रीन बोर्ड लगा रखे थे। जिससे लोगों को आराम रहे और यातायात नियमों का अच्छे से पालन किया जा सके। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गुरुवार रात नौ बजकर 10 मिनट पर एलईडी स्क्रीन पर एक अपमानजनक संदेश प्रदर्शित किया गया।

इस तरह बंद किया गया एलईडी स्क्रीन से अपमानजनक संदेश

पुलिस ने बताया कि एलईडी स्क्रीन से अपमानजनक संदेश हटाने के लिए बिजली आपूर्ति बंद करना पड़ा, तबतक करीब एक घंटे से अधिक समय तक संदेश वहीं रहा। वहीं बोर्ड लगाने वाले ठेकेदार ने निकाय अधिकारियों को बताया कि उसे इस घटना की जानकारी नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि किसी ने सिस्टम को हैक कर संदेश प्रसारित कर दिया हो। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात हैकरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- दस साल में दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी होगा भारत-ब्रिटिश थिंक टैंक

यह भी पढ़ें- Fact Check : शाहरुख खान के इंटरव्‍यू की सात साल पुरानी क्लिप ‘पठान’ से जोड़ते हुए की गई वायरल