Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

DU Admission 2024: डीयू में थर्ड राउंड एडमिशन के लिए शेड्यूल हुआ जारी, इन डेट्स में पूरी करें प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया एवं मिड एंट्री एडमिशन के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। तीसरे चरण के लिए एडमिशन प्रक्रिया 31 अगस्त से 7 सितंबर तक पूर्ण की जाएगी वहीं मिड एंट्री एडमिशन प्रक्रिया 7 से 15 सितंबर तक पूर्ण की जाएगी। शेड्यूल की पूरी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Sat, 31 Aug 2024 12:58 PM (IST)
Hero Image
DU Admission 2024 के लिए यहां से चेक करें शेड्यूल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से तीसरे और मिड-एंट्री राउंड एडमिशन प्रक्रिया के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। जो भी छात्र इस राउंड की प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वे आज यानी 31 अगस्त से 1 सितंबर 2024 तक अपनी सीट अपग्रेड कर सकते हैं। अभ्यर्थी 4 सितंबर तक अपने विकल्पों को स्वीकार कर सकते हैं। आपको बता दें कि अब तक डीयू यूजी में एडमिशन के लिए कुल 75,083 एडमिशन दर्ज किए गए हैं।

तीसरे चरण के लिए एडमिशन शेड्यूल

डीयू की ओर से तीसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मिड एंट्री एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। इन सभी की डेट्स की जानकारी निम्नलिखित है-

  • सीट अपग्रेड विंडो ओपन होने की तिथि: 31 अगस्त 2024
  • अपग्रेडेशन की लास्ट डेट: 1 सितंबर 2024
  • अपग्रेडेड आवंटन की घोषणा: 3 सितंबर 2024
  • सीट स्वीकार करने की डेट: 3 से 4 सितंबर 2024
  • कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन: 3 से 5 सितंबर 2024
  • फीस जमा करने लास्ट डेट: 6 सितंबर 2024
  • रिक्त सीटों (बची हुई सीटों) की डिटेल जारी होने की तिथि: 7 सितंबर 2024

मिड एंट्री एडमिशन के लिए तिथियां

मिड एंट्री एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 7 से 9 सितंबर तक किये जा सकेंगे। इसके बाद सीट अवनत की घोषणा 11 सितंबर को की जाएगी और उम्मीदवारों को 11 से 13 सितंबर तक सीट स्वीकार करना होगा। कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों को 11 से 14 सितंबर तक सत्यापित किया जायेगा। शुल्क भुगतान करने की लास्ट डेट 15 सितंबर 2024 तय की गई है।

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक 41,885 उम्मीदवारों ने अपनी आवंटित सीटों को फ्रीज करने का विकल्प चुन लिया है और 29,344 उम्मीदवारों ने अपनी सीट अपग्रेड करने का विकल्प चुना है।

यह भी पढ़ें- SATHEE: स्टूडेंट्स साथी पोर्टल से फ्री में कर सकते हैं इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी, ये रही पूरी डिटेल