Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Main 2023 Answer Key: जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा कल खत्म, jeemain.nta.nic.in पर जल्द जारी होगी आंसर-की

JEE Main 2023 Answer Key जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा 6 अप्रैल 2023 से शुरू हुई थी। यह परीक्षा दो सत्रों में परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक हुई थी। वहीं सेकेंड शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 14 Apr 2023 11:15 AM (IST)
Hero Image
JEE Main 2023 Answer Key: जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा कल, 15 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी

एजुकेशन डेस्क। JEE Main 2023 Answer Key: जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा कल, 15 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। एग्जाम के खत्म होने के बाद NTA उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। अगर पुराने पैटर्न को देखें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA अगले सप्ताह प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर सकता है। यह उम्मीद मीडिया रिपोर्ट में जताई जा रही है। वहीं, प्रोविजनल के बाद अभ्यर्थियों से ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे। कैंडिडेट्स को इस दौरान अगर लगता है कि उनके प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। इसके बाद जेईई मेंस परिणाम 2023 की घोषणा की जाएगी। नतीजे अप्रैल के अंत में या फिर  मई 2023 में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी आधिकारिक सूचना कोई रिलीज नहीं हुई है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे सटीक डेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 

6 अप्रैल से शुरू हुई थी परीक्षा

जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा 6 अप्रैल, 2023 से शुरू हुई थी। यह परीक्षा दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई थी। वहीं सेकेंड शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। वहीं अब जल्द ही आंसर-की रिलीज होगी। 

How to download JEE Main provisional answer key Session 2 2023: जेईई मेंस सेशन 2 प्रोविजनल आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले उम्मीदवार जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

अब होमपेज पर फाइनल प्रोविजनल आंसर की 2023 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, उसी में उत्तरों की जांच करें। इसके बाद जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2023 डाउनलोड करें। अब उत्तर कुंजी के साथ अपने उत्तरों का मिलान करें। इसके बाद आगे के लिए उसी का प्रिंटआउट लें।