Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NPCIL Recruitment 2023: एनपीसीआईएल में ट्रेड अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर मौका, यहां से देखें भर्ती डिटेल

NPCIL Trade Apprentice 2023 न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ट्रेड अप्रेंटिस के 107 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही उनकी न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी अनिवार्य है।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 17 Jul 2023 06:44 PM (IST)
Hero Image
NPCIL Apprentices Recruitment 2023: एनपीसीआईएल में 107 पदों पर निकली भर्ती, 11 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई।

NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) की ओर से ट्रेड अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही NPCIL की ओर से भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से एनपीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2023 निर्धारित की गयी है।

NPCIL Apprentices Recruitment 2023: भर्ती विवरण

यह भर्ती ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 107 पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। इसमें से फिटर ट्रेड के 30 पद, टर्नर- 4 पद, मशीनिष्ट- 4 पद, इलेक्ट्रीशियन- 30 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 30 पद, वेल्डर- 4 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) के लिए 5 पद आरक्षित हैं।

NPCIL Trade Apprentice 2023: क्या है योग्यता

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उन्होंने संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 साल एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 11 अगस्त 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

Apprentices 2023: कैसे कर सकते हैं आवेदन

जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता पूर्ण करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। अब नए पेज पर नवीन 'पंजीकरण हेतु क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इसके बाद लॉग इन करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करें और आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।