Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ASEAN: कंबोडिया दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में लेंगे भाग

ASEAN देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 -23 नवंबर तक कंबोडिया का आधिकारिक दौरा करेंगे। बता दें कि कंबोडिया में 9वीं वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है। रक्षा मंत्री 23 नवंबर 2022 को आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों को संबोधित करेंगे।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Sun, 20 Nov 2022 02:58 PM (IST)
Hero Image
ASEAN: कंबोडिया दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में लेंगे भाग

नई दिल्ली, एएनआइ। Rajnath Singh Cambodia Visit:देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 -23 नवंबर तक कंबोडिया का आधिकारिक दौरा करेंगे। यहां राजनाथ सिंह आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (एडीएमएम प्लस) और भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। इसके अलावा वह अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे।

राजनाथ सिंह 23 नवंबर को करेंगे संबोधित

कंबोडिया में 9वीं वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है। रक्षा मंत्री 23 नवंबर 2022 को आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों को संबोधित करेंगे। एडीएमएम-प्लस बैठक और भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के अलावा, सिंह आसियान प्लस देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए भाग लेने वाले देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भी भाग लेंगे।

ISRO: इसरो के लिए बेहद खास होगा 26 नवंबर का दिन, ओशनसैट-3 और 8 नैनो उपग्रहों के साथ PSLV C54 होगा लॉन्च

भारत-आसियान संबंधों के 30 साल पूरे

भारत-आसियान संबंधों के 30 साल पूरे हो गए है और इसी के उपलक्ष्य में भारत और कंबोडिया 22 नवंबर 2022 को राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पहली बार भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान भारत-आसियान साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा करने की योजना भी हैं।

भारत 1992 से आसियान का रहा भागीदार

भारत वर्ष 1992 से आसियान का भागीदार रहा है। पहली एडीएमएम प्लस बैठक 12 अक्टूबर, 2010 को हनोई, वियतनाम में आयोजित की गई थी। 2017 से आसियान के रक्षा मंत्री आसियान प्लस देशों के बीच सहयोग पर चर्चा करने के लिए सालाना बैठक कर रहे हैं। भारत के एमओडी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत और आसियान ने नवंबर 2022 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया है।

Gujarat Assembly Election: भाजपा का एक ही लक्ष्य, हमारा गुजरात विकसित और समृद्ध बने- पीएम मोदी

आसियान क्या है (ASEAN)?

आसियान (ASEAN) का फुल फॉर्म एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस है। ये एक क्षेत्रीय संगठन है जहां अलग-अलग देश अपने आर्थिक और सुरक्षा मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक साथ आता है। ये दस दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का एक अंतर सरकारी संगठन है। इस 10 देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल है।

देश के हाईवे पर अक्सर दिखने वाला स्पीड थ्रिल्स बट किल्स का संदेश भी लोगों को सचेत नहीं कर पा रहा