Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Assam Bomb Threat: असम में 24 जगहों पर बम की सूचना से हड़कंप, चप्पा-चप्पा छान रही पुलिस

असम में प्रतिबंधित उल्फा-आइ ने गुरुवार को 24 स्थानों पर बम लगाने का दावा किया। 24 स्थानों में से आठ स्थान गुवाहाटी में हैं। इनमें दिसपुर में स्थित असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अन्य मंत्रियों के आधिकारिक आवासों के पास एक खुला मैदान भी शामिल है। वहीं सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों की तलाश के लिए टीमें भेज दी हैं।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 15 Aug 2024 10:17 PM (IST)
Hero Image
असम में 24 स्थानों पर बम के दावे से मचा हड़कंप

 पीटीआई, गुवाहाटी। असम में उस समय हड़कंप मच गया जब कई जगह पर बम लगाने की बात सामने आई। दरअसल, प्रतिबंधित उल्फा-आइ ने गुरुवार को राज्य में 24 स्थानों पर बम लगाने का दावा किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों की तलाश के लिए टीमें भेजीं।

24 स्थानों में से आठ स्थान गुवाहाटी में

हालांकि नगांव, लखीमपुर और शिवसागर के कुछ स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने आठ स्थानों से कुछ बम जैसी सामग्री बरामद की है। 24 स्थानों में से आठ स्थान गुवाहाटी में हैं। इनमें दिसपुर में स्थित असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अन्य मंत्रियों के आधिकारिक आवासों के पास एक खुला मैदान भी शामिल है।

एक अन्य स्थान गुवाहाटी के नरेंगी में सेना छावनी की ओर जाने वाली सतगांव सड़क है। इनके अलावा, राजधानी के आश्रम रोड, पानबाजार, जोरबाट, भेटापाड़ा, मालीगांव और राजगढ़ में भी बम धमाकों के स्थान बताए गए हैं।

सभी स्थानों पर बम निरोधक दस्ते भेजे

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उल्फा-आइ द्वारा बताए गए सभी स्थानों पर बम निरोधक दस्ते भेजे गए। वहीं, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-आइ) की ओर से मीडिया हाउसों को एक ईमेल भेजा गया। इसमें आतंकी संगठन ने कहा कि बम तकनीकी विफलता के कारण नहीं फटे।

19 विस्फोटों की सही जगह की पहचान की सूची

इसने 19 विस्फोटों की सही जगह की पहचान करने वाली एक सूची दी थी, जिसमें सुबह छह बजे से दोपहर के बीच विस्फोट होने का दावा किया गया था। अधिकारी ने बमों को निष्क्रिय करने में जनता का सहयोग मांगा था।