Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कांग्रेस की 'भ्रष्टाचार की दुकानें' बंद होनी चाहिए' किरण रिजिजू ने इंडिया ब्लॉक को बताया भ्रष्ट लोगों का एक संघ

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा। रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस द्वारा खोली गई बहुत सारी भ्रष्टाचार की दुकानें बंद होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि INDIA गठबंधन के एक साथ आने का लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि यह भ्रष्ट लोगों द्वारा भ्रष्ट लोगों की भलाई के लिए भ्रष्ट लोगों का एक संघ है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Tue, 12 Dec 2023 03:29 PM (IST)
Hero Image
किरण रिजिजू ने इंडिया ब्लॉक को बताया भ्रष्ट लोगों का एक संघ (Image: ANI)

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने का मोदी सरकार का संकल्प ही विपक्षी नेताओं के एकजुट होने और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर अपना हमला तेज करने का एकमात्र कारण है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, रिजिजू और भाजपा नेता संगीता सिंहदेव, रामेश्वर तेली और निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसर से 351 करोड़ रुपये की बरामदगी एक बार की नहीं है। इससे पहले बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दिल्ली सहित विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं।

कांग्रेस ने खोली भ्रष्टाचार की दुकानें

रिजिजू ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'कांग्रेस द्वारा खोली गई बहुत सारी भ्रष्टाचार की दुकानें बंद होनी चाहिए। कड़ी कार्रवाई की जा रही है।' उन्होंने आगे कहा कि 'यह कहना गलत नहीं होगा कि INDIA गठबंधन के एक साथ आने का लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह भ्रष्ट लोगों द्वारा भ्रष्ट लोगों की भलाई के लिए भ्रष्ट लोगों का एक संघ है।' अब तक झारखंड में कांग्रेस के एक सदस्य के पास से 351 करोड़ रुपये से अधिक का खुलासा हुआ है। रिजिजू ने कहा, 'कांग्रेस को भ्रष्टाचार पार्टी कहा जाना चाहिए क्योंकि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जड़ है।'

रिजिजू ने आगे कहा कि बेंगलुरु में एक कांग्रेस नेता के रिश्तेदार से 42 करोड़ रुपये बरामद किए गए। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। तमिलनाडु में, एक मंत्री सेंथिल बालाजी जेल में हैं और जो पार्टी खुद को 'कट्टर ईमानदार' कहती है, उसके कई नेता जेल में हैं।

मोदी से नफरत करते है राहुल गांधी 

रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को कई गारंटी दी। 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना, इसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना और यह सुनिश्चित करना कि सरकारी लाभ जनता तक पहुंचे। उन्होंने कहा, 'दूसरी गारंटी हर भ्रष्ट व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की थी। यही कारण है कि आपने देखा होगा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके दोस्त मोदी से बहुत नफरत करते हैं। गुस्सा भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के कारण है।'

कांग्रेस शासन के दौरान बढ़ा भ्रष्टाचार

रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार बढ़ा क्योंकि पार्टी भ्रष्ट आचरण को कायम रखने के सिद्धांत में विश्वास करती है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, 'कांग्रेस नेता भ्रष्ट आचरण में लिप्त हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यह उनकी नीति है... लूटो और दूसरों को लूटने दो।' रिजिजू ने कहा कि कई घोटाले सामने आने के बाद मतदाताओं ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें: CEC Amendment Bill: CEC और EC को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट के जजों के सामान दर्जा? केंद्र ला सकती है संशोधन प्रस्ताव

यह भी पढ़ें: Arif Mohammed Khan: 'ये लोग मुख्यमंत्री के निर्देश पर कर रहे हैं काम...', केरल के राज्यपाल ने SFI के विरोध प्रदर्शन पर कहा