Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tamil Nadu: उदयनिधि को डिप्टी सीएम बनाएंगे एमके स्टालिन, सनातन धर्म पर कर चुके हैं विवादित टिप्पणी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने बेटे उदयनिधि को जल्दी ही उपमुख्यमंत्री पद पर प्रोन्नत कर सकते हैं। द्रमुक सूत्रों ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में उदयनिधि पार्टी का चेहरा हो सकते हैं। द्रमुक पार्टी कैडर और नेता उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रोन्नति चाहते हैं। उनका मानना है कि इस कदम से पार्टी को 2026 के विधानसभा चुनाव में लाभ मिल सकता है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 19 Jul 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
2026 के विधानसभा चुनाव में उदयनिधि पार्टी का चेहरा हो सकते हैं

आइएएनएस, चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने बेटे और राज्य के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उदयनिधि को जल्दी ही उपमुख्यमंत्री पद पर प्रोन्नत कर सकते हैं।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन के 22 अगस्त को अमेरिका यात्रा पर रवाना होने से पहले उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जब स्टालिन के पिता एम. करुणानिधि मुख्यमंत्री थे तो वर्ष 2009 में स्टालिन को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। इसके बाद स्टालिन तमिलनाडु की राजनीति में बड़े नेता के रूप में उभरे।

आने वाले विस चुनाव में उदयनिधि पार्टी का चेहरा हो सकते हैं

द्रमुक सूत्रों ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में उदयनिधि पार्टी का चेहरा हो सकते हैं। द्रमुक पार्टी कैडर और नेता उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रोन्नति चाहते हैं। उनका मानना है कि इस कदम से पार्टी को 2026 के विधानसभा चुनाव में लाभ मिल सकता है।

लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित के बाद थी योजना

लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की तैयारी थी , लेकिन कल्लाकुरचि शराब त्रासदी के कारण द्रमुक एवं स्टालिन ने अपने बेटे उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने की योजना टाल दी थी। कल्लाकुरचि शराब त्रासदी में 65 लोगों की जान गई थी। वहीं, उदयनिधि सनातन धर्म के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।