Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tamil Nadu: केमिकल फैक्ट्री में लीक हुई अमोनिया गैस, एक श्रमिक की मौत; दो घायल

Tamil Nadu तमिलनाडु की केमिकल एवं फर्टिलाइजर बनाने वाली एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां पर पाइपलाइन से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ जिसके बाद फैक्ट्री के एक कर्मचारी की इसकी चपेट में आने से मृत्यु हो गई। वहीं दो अन्य श्रमिक गैस रिसाव के कारण घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज कराया जा रहा है। यहां पढ़ें घटना से जुड़ी पूरी जानकारी।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 30 Aug 2024 08:21 PM (IST)
Hero Image
पाइपलाइन की देखभाल कर रहे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। (सांकेतिक तस्वीर)

पीटीआई, थूथुकुडी। तमिलनाडु के थूथुकुडी में शुक्रवार शाम एक केमिकल एवं फर्टिलाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस लीकेज से फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई है।

वहीं दो अन्य कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक कर्मचारी की पहचान 24 वर्षीय ए हरिहरन (24) के रूप में हुई है, जो यहां मुथैयापुरम के एक रासायनिक और उर्वरक कारखाने में फॉल्टी पाइपलाइन के सुधारने का कार्य कर रहा था।

दो श्रमिक घायल

पुलिस ने बताया कि उसी दौरान पाइपलाइन से अचानक अमोनिया निकलने लगा। इसके चलते श्रमिक की तुरंत मृत्यु हो गई। वहीं दो अन्य श्रमिक- थूथुकुडी के एस धनराज और तिरुपुर के सी मारीमुथु भी गैस लीकेज की चपेट में आ गए। फिलहाल उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।