Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देश में आज मनाया जा रहा प्रकाश पर्व, PM मोदी ने गुरु नानक जयंती और देव दीपावली की दी शुभकामनाएं

PM Narendra Modi प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देता है। इसके साथ ही उन्होंने देव दीपावली की शुभकामनाएं दी।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Mon, 27 Nov 2023 09:07 AM (IST)
Hero Image
PM मोदी ने गुरु नानक जयंती और देव दीपावली की दी शुभकामनाएं (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती और देव दीपावली की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं।

गुरु नानक जयंती की पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देता है।

जीवन में नई रौनक लेकर आए देव दीपावली- पीएम मोदी

इसके साथ ही उन्होंने देव दीपावली की शुभकामनाएं दी। पीएम ने पोस्ट कर लिखा- श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।

यह भी पढ़ें- PM Modi: 'निवेश के लिए दुनिया का स्वागत, भारत निराश नहीं करेगा', पीएम मोदी ने भारतवंशी निवेशक को दिया जवाब

मन की बात में किया था गुरु नानक का जिक्र

इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के 107वें एपिसोड में पहले सिख गुरु को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक के अनमोल संदेश आज भी न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों को सरल, सामंजस्यपूर्ण और दूसरों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं।

यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: आज भगवान वेंकटेश्वर की विशेष पूजा में शामिल होंगे PM Modi, हैदराबाद में करेंगे मेगा रोड शो