Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hindi News Today: चंपई सोरेन का CM बनने के बाद पहला 'टेस्ट' आज, PM देंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब

Todays Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। झारखंड विधानसभा में आज विश्वास मत पर मतदान होगा। चिली में जंगल की आग भड़कने से 99 लोगों की मौत हो गई है। एक नजर में पढ़िए आज देश और दुनिया में क्या-क्या हैं बड़े इवेंट्स।

By Jagran News Edited By: Mohd Faisal Updated: Mon, 05 Feb 2024 08:08 AM (IST)
Hero Image
Hindi News Today: चंपई सोरेन का CM बनने के बाद पहला 'टेस्ट' आज, पढ़ें प्रमुख खबरें (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:

  • भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे, इसलिए सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा गया है।
  • झारखंड विधानसभा में आज विश्वास मत पर मतदान होगा। सबसे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार आज वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे विधान सभा में बजट प्रस्तुत करेंगे।
  • मध्य चिली में जंगल की आग भड़कने से 99 लोगों की मौत हो गई है और 32 शवों की पहचान की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
  • पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी देश के चार महानगरों में स्थिर बनी हुई हैं। आज भी देश के घरेलू बाजारों के लिए तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:

पढ़ें आज का रााशिफल

राशिफल के अनुसार, आज यानी 05 फरवरी 2024, सोमवार का दिन का सभी राशियों के लिए शानदार रह सकता है। जहां कुछ राशि के जातक किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं, तो वहीं कुछ राशि के जातक किसी यात्रा आदि पर जाने का विचार बना सकते हैं।

धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे पीएम मोदी

भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे, इसलिए सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा गया है।

झारखंड में आज विश्वास मत पर होगा मतदान

झारखंड में आज विश्वास मत पर मतदान होगा। सबसे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

आज पेश होगा यूपी का बजट

उत्तर प्रदेश सरकार आज वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे विधान सभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधान सभा में प्रस्तुत किए जाने वाले बजट दस्तावेज पर रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में हस्ताक्षर कर उसे अंतिम रूप दिया।

दिल्ली में कोहरा तो UP-बिहार में बरसेंगे बादल

राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिम विक्षोभ के कारण एक दिन पहले से आकाश में बादल छाए होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। इस वजह से सुबह के वक्त ठंड कम रही। वहीं वर्षा होने से कोहरे से राहत रही। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा हुआ। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

चिली के जंगल में आग लगने से 99 लोगों की मौत

मध्य चिली में जंगल की आग भड़कने से 99 लोगों की मौत हो गई है और 32 शवों की पहचान की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आग बुझाने के लिए 19 हेलीकॉप्टर और 450 से अधिक अग्निशामकों को लगाया गया है।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं जारी

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार यानी 5 फरवरी 2024, के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी देश के चार महानगरों में स्थिर बनी हुई हैं। आज भी देश के घरेलू बाजारों के लिए तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हाफिज सईद की पार्टी से चुनाव लड़ रहे कई आतंकी

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड एवं आतंकी हाफिज सईद की बनाई नई राजनीतिक पार्टी मरकजी मुस्लिम लीग पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने जा रहे आम चुनाव में हिस्सा ले रही है। कई आतंकी हाफिज की पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

रामलला के लिए नित्य दिल्ली से बनकर आता पुष्पों का हार

नव्य भव्य मंदिर में विराजित रामलला को नित्य आकर्षक पुष्पों की माला पहनाई जाती है। ये मालाएं प्रतिदिन दिल्ली से बनकर आती हैं। इसे विशेष प्रकार की पैकिंग में मंगाया जाता है। इसे अराध्य को श्रृंगार के बाद धारण कराया जाता है।

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आज से

विधानसभा के सोमवार से प्रारंभ होने वाले सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। समान नागरिक संहिता जैसा देश व राज्य के लिए महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने के कारण यह विशेष हो गया है। इसीलिए इसे विशेष सत्र भी कहा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी से भेंट करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट करेंगे। इसमें केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन सहित अन्य विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में किया बदलाव

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बदलाव कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2024-25 से देशभर के शैक्षणिक ढांचे में नए सत्र से नौवीं और 10वीं में विद्यार्थियों को 10 विषय पढ़ने होंगे और प्रत्येक में पास होना अनिवार्य होगा।

फिल्म फाइटर के बाद कतार में हैं अक्षय ओबेरॉय के पांच प्रोजेक्ट

अमेरिका में पले-बढ़े अभिनेता अक्षय ओबेरॉय फिलहाल अपने करीब डेढ़ दशक के पेशेवर जीवन के व्यस्ततम दौर में हैं। उन्होंने हालिया प्रदर्शित फिल्म फाइटर से जहां कमर्शियल सफलता का स्वाद चखा, वहीं आगामी दिनों में उनके पांच अन्य प्रोजेक्ट प्रदर्शन कतार में हैं।

ग्रैमी में छाया PM Modi का गाना

एमी, गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स के बाद आज 66वां ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 (66th Grammy Awards 2024) का आयोजन लॉस एंजिल्स के कॉम एरिना में आयोजित हुआ। 66वें ग्रैमी अवार्ड्स में SZA को एक या दो नहीं पूरे 8 नॉमिनेशन मिले हैं। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में ग्लोबल सॉन्ग कैटेगरी में पीएम नरेंद्र मोदी के लिखे एक गीत 'एबंडेंस इन मिलेट्स' को भी जगह मिली है। Miley Cyrus ने अवॉर्ड जीता है।

और आखिर में पढ़िए हमारा संपादकीय

मम्मी-पापा सारी, आइ एम लूजर।… मैं जेईई नहीं कर पाई। इसलिए सुसाइड कर रही हूं। यही लास्ट आप्शन है।’ इन पंक्तियों के साथ न जाने कितनी पीड़ा लेकर पिछले दिनों एक बच्ची निहारिका ने अपना जीवन खत्म कर लिया। वह कोटा में रहकर एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। कोटा में बीते सप्ताह आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले नीट की तैयारी कर रहे मोहम्मद जैद ने आत्महत्या कर ली थी।