Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Viral Video: चलती कार में स्टंट करना शख्स को पड़ेगा भारी! स्विफ्ट की छत पर खड़े होकर बनाई रील, पुलिस ने लिया संज्ञान

आजकल लोग सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार हैं भले ही उसमें उनकी जान जोखिम में क्या ना पड़ जाए। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रैफिक नियमों को तार-तार करते हुए अपनी और सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा है। मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है।

By Abhinav Atrey Edited By: Abhinav Atrey Updated: Mon, 03 Jun 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
मुंबई पुलिस के ट्वीट पर झालावाड़ पुलिस ने दिए कार्रवाई के निर्देश। (फोटो, वायरल वीडियो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार हैं, भले ही उसमें उनकी जान जोखिम में क्या ना पड़ जाए। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रैफिक नियमों को तार-तार करते हुए अपनी और सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा है। मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है।

वीडियो में शख्स चलती कार पर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। मुंबई पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित पुलिस स्टेशन को शख्स के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए सूचित किया।

मुंबई पुलिस के ट्वीट पर झालावाड़ पुलिस का जवाब

एक्स पर मुंबई पुलिस द्वारा टैग करने के बाद झालावाड़ पुलिस ने मामले पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "सम्बन्धित वृताधिकारी/थानाधिकारी को नियमानुसार विधिक कार्यवाही हेतु अवगत करवा दिया गया है।"

— Siya (@Siya17082000) May 28, 2024

वीडियो में कार का राजस्थान नंबर वाली नेम प्लेट सामने आई

वायरल वीडियो में गाड़ी चला रहा शख्स स्विफ्ट कार का गेट खोलकर चलती कार से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। अचानक से वह कार के गेट पर खड़ा होकर छत पर चढ़ जाता है। पीछे से कोई दूसरा शख्स इसका वीडियो बना रहा है। वीडियो में कार का राजस्थान नंबर वाली नेम प्लेट भी साफ दिखाई दे रही है। हालांकि अभी पुलिस द्वारा शख्स पर कार्रवाई करने की बात सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Heat Wave Effect: यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ में लू से 28 की मौत, पीएम मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा