Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ओडिशा में 10 वर्षों में 7,478 सरकारी स्कूलों को बंद कर पास के स्कूलों में किया गया है विलय

Odisha news स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री सुदाम मरांडी ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 7478 सरकारी स्कूलों को बंद करते हुए इन स्कूलों को पास के स्कूलों में विलय कर दिया है। उन्‍होंने बताया कि इनमें सबसे अधिक गज‍पति जिले के स्‍कूूलोंं का विलय किया गया है। इसके बाद मयूरभंज दूसरे और कंधमाल जिला तीसरे नंबर पर है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Thu, 23 Nov 2023 10:19 AM (IST)
Hero Image
ओडिशा में सरकारी स्‍कूलों का पास के स्‍कूलों में विलय।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 7,478 सरकारी स्कूलों को बंद करते हुए इन स्कूलों को पास के स्कूलों में विलय कर दिया है। स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री सुदाम मरांडी ने बताया कि गजपति जिले में सबसे अधिक 604 स्कूल को बंद कर पास के स्कूलों में विलय किया गया है, जबकि मयूरभंज में 536 और कंधमाल जिले में 460 स्कूल को बंद कर पास के स्कूलों में विलय किया गया है।

इन जिलों के स्‍कूलों का किया गया है विलय

विधानसभा में एक लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा कि 2012-13 और 2022-23 के बीच कुल 7,478 सरकारी स्कूलों को पास के स्कूलों में विलय कर दिया गया है। बंद स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को आसपास के स्कूलों में तैनात किया गया है।

पुरी जिले में कम से कम 50, देवगढ़ में 96, केंदुझर में 100, मलकानगिरी में 122, झारसुगुड़ा में 114 और बालेश्वर में 123 स्कूल को बंद कर पास के स्कूलों में विलय कर दिया गया है।

कटक जिले में 529, बालेश्वर जिले में 123, गंजाम जिले में 493 और कोरापुट जिले में 425 स्कूलों को बंद कर पास के स्कूलों में विलय कर दिया गया है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

राज्‍य की पंचायतों में हैं इतने विद्यालय

दूसरी ओर राज्य की 7998 पंचायतों में 8099 उच्च विद्यालय हैं, जबकि 426 पंचायतों में उच्च विद्यालय नहीं हैं। राज्य में कुल 52,807 स्कूल हैं। इनमें 46,957 सरकारी स्कूल और 5,850 सरकारी सहायता प्राप्त और ब्लॉक अनुदान प्राप्त स्कूल शामिल हैं।

विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी

प्रदेश में 26610 सरकारी प्राथमिक, 14918 उच्च प्राथमिक, 4762 माध्यमिक और 667 उच्च माध्यमिक सरकारी विद्यालय हैं। इसी तरह सरकारी सहायता प्राप्त और ब्लॉक अनुदान प्राप्त स्कूलों की श्रेणी में 292 प्राथमिक विद्यालय, 1519 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 3337 माध्यमिक और 702 उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं। राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों के 20,000 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

राज्य चयन बोर्ड के माध्यम से चल रही है भर्ती प्रक्रिया

इसी तरह ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से सरकारी हाई स्कूलों में 7540 शिक्षण पदों पर भर्ती की व्यवस्था की जा रही है।

इसी तरह 690 पूर्ण सहायता प्राप्त हाई स्कूलों के लिए शिक्षकों के 2064 पदों को भरने के लिए राज्य चयन बोर्ड के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मंत्री मरांडी ने कहा कि इस साल सरकारी हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के 92 पद योग्य ओईएस उम्मीदवारों की नियुक्तियों से भरे गए हैं।

यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत..! लिव-इन पार्टनर के कैरेक्टर पर हुआ शक तो प्रेमी ने ऐसे लिया इंतकाम, सूटकेस में मिली गर्लफ्रेंड की लाश

यह भी पढ़ें: ओडिशा में छात्र को मौत की सजा! टीचर ने क्लास में जबरन लगवाई उठक-बैठक, दर्द नहीं झेल सका मासूम; चली गई जान