Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अभी से 37 डिग्री...! ओडिशा के तापमान में उछाल, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का अस्‍पतालों को बेड तैयार रखने का निर्देश

अभी फरवरी का महीना खत्‍म हुआ भी नहीं कि ओडिशा में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जन स्वास्थ्य निदेशक ने राज्‍य के अस्‍पतालों में बेड तैयार रखने का निर्देश दिया है। भुवनेश्वर में तापमान 32 डिग्री को छू गया। कल भुवनेश्वर में पारा 37 डिग्री था। लू का खतरा भी मंडराने लगा है। न सिर्फ दिन का बल्कि रात का भी तापमान बढ़ने लगा है।

By Sheshnath Rai Edited By: Arijita Sen Updated: Wed, 21 Feb 2024 03:52 PM (IST)
Hero Image
ओडिशा में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। प्रदेश में जिस तेजी से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है इसे देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. निरंजन मिश्रा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रत्येक अस्पताल प्राधिकरण को तैयार रहने का निर्देश दिया है।

अस्‍पतालों में बेड तैयार रखने का निर्देश 

राज्य में तापमान बढ़ने से वरिष्ठ नागरिकों और शराब का सेवन करने वालों के लू लगने का खतरा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी जारी कर सभी अस्पतालों में दवाओं के साथ लू से प्रभावित होने वाले मरीजों के लिए बेड तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

अभी 37 डिग्री तो आगे क्‍या होगा

स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि राज्य में वर्तमान समय में जितना तापमान रहना चाहिए, उससे 2 से 4 डिसे. तापमान अधिक रह रहा है। दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। आज सुबह 9.30 बजे तक राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 32 डिग्री को छू गया। कल भुवनेश्वर में पारा 37 डिग्री था।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि आज तापमान में दो डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में भी ऐसी गर्मी जारी रहेगी।

हालांकि, पश्चिमी तूफान के प्रभाव से उत्तरी ओडिशा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बालेश्वर,भद्रक और मयूरभंज जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 3 बार के MLA और पूर्व मंत्री ने थामा BJP का दामन, CM पटनायक के रह चुके हैं करीबी; दक्षिण ओडिशा में रहा है दबदबा

यह भी पढ़ें: यही नियम है मैडम... पूजा के नाम पर पंडित ने विदेशी महिला पर्यटक संग की गंदी हरकत, अकेले मंदिर में पाकर...