Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Weather: ओडिशा में भारी वर्षा को लेकर आया मौसम विभाग का नया अपडेट, 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Odisha Monsoon Update ओडिशा में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के मुताबिक ओडिशा के कई जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। भुवनेश्वर मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश वाले जिलों में पुरी खुर्दा कटक जगतसिंहपुर केंद्रापड़ा भद्रक बालेश्वर मयूरभंज केंदुझर समेत कई डिस्ट्रिक्ट शामिल हैं।

By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 05 Aug 2024 12:45 PM (IST)
Hero Image
ओडिशा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Weather News ओडिशा में मानसून (Monsoon In Odisha) के प्रभाव से जारी वर्षा के परिमाण में और बढ़ोत्तरी है। प्रदेश के कुछ जिले में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में भुवनेश्वर मौसम विभाग ने मंगलवार को 16 जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राज्य के जिन जिलों में भारी वर्षा होगी, उन जिलों में पुरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर मयूरभंज, केंदुझर, ढेंकानाल, जाजपुर, गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कंधमाल और नयागढ़ जिला शामिल है।

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना 

इन जिलों में गरज-चमक के साथ 7 से 11 सेमी तक वर्षा होने का अनुमान है। इन सभी जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है।

इसी तरह मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 अगस्त को 6 जिलों अनुगुल, ढेंकानाल, कटक, बौद्ध, संबलपुर और देवगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस समय 12 से 20 सेमी तक वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

इसके अलावा मयूरभंज, केन्दुझर, जाजपुर, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, कालाहांडी, बलांगीर, सोनपुर, बरगढ़, झारसुगुड़ा एवं सुन्दरगड़ जिले में भी भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है।

ऐसे में इन जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने भारी वर्षा को लेकर पीली चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 8 अगस्त को केन्दुझर, ढेंकानाल, अनुगुल, देवगढ़, सुन्दरगड़, झारसुगुड़ा, बरगड़, सम्बलपुर, बलांगीर एवं नुपड़ा जिले में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन सभी जिलों में 7 से 11 सेमी. वर्षा हो सकती है, ऐसे में मौसम विभाग ने पीली चेतावनी जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र का अनुमान है कि 9 अगस्त तक राज्य में वर्षा जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें-

Odisha Rain Alert: ओडिशा में अगले दो दिन होगी मूसलाधार बारिश, 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Odisha Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, ओडिशा व छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार