Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

संसद में राहुल गांधी ने किया भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र, बोले- मिट गया मेरा अहंकार, जारी रहेगा यह सफर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने अनुभवों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता से जुड़ने के लिए यात्रा पर निकले हैं। राहुल गांधी ने कहा यात्रा के दौरान दो-तीन दिनों के भीतर मेरे घुटनों में दर्द होने लगा यह एक पुरानी चोट थी। पहले कुछ दिनों में जो भेड़िया निकला था वो चींटी बन गया।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Wed, 09 Aug 2023 04:16 PM (IST)
Hero Image
संसद में राहुल गांधी ने किया भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र (फोटो रायटर)

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने अनुभवों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता से जुड़ने के लिए यात्रा पर निकले हैं।

दरअसल, लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए आत्म-शिक्षा के संदर्भ में महत्वपूर्ण रही है।

राहुल गांधी ने किया भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र

राहुल गांधी ने कहा कि शुरुआत में जब मैंने भारत जोड़ो यात्रा शुरुआत की थी तो मेरे मन में था कि अगर मैं हर दिन 10 किमी दौड़ सकता हूं तो 25 किमी पैदल चलना कोई बड़ी बात नहीं है। आज जब मैं देखता हूं तो इसे लेकर मेरे अंदर अहंकार था, उस समय मेरा दिल भर आया, लेकिन भारत अहंकार को एक सेकंड में मिटा देता है।

इस यात्रा ने मेरे अहंकार को मिटा दिया- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि यात्रा के दौरान दो-तीन दिनों के भीतर मेरे घुटनों में दर्द होने लगा, यह एक पुरानी चोट थी। पहले कुछ दिनों में जो भेड़िया निकला था वो चींटी बन गया। जो हिंदुस्तान को अहंकार से देखने निकला था वो अहंकार गायब हो गया। उन्होंने कहा कि भारत उस देश की आवाज थी जो मणिपुर में मारा गया है।

130 दिनों तक मैं एक सिरे से दूसरे सिरे तक चला- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बताया कि पिछले साल 130 दिनों तक मैं एक सिरे से दूसरे सिरे तक चला। सच्चाई यह है कि यह देश एक आवाज है। भारत इस देश की आवाज है, इसे सुनने के लिए हमें नफरत को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं कश्मीर के बर्फीले पहाड़ों तक पैदल चला और यह यात्रा अभी जारी है।

गुजरात से मेघालय तक एक और यात्रा शुरू करेंगे राहुल गांधी

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक एक और यात्रा शुरू करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले साल सितंबर में कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। मणिपुर की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए गांधी ने जातीय हिंसा के पीड़ितों के साथ अपनी बातचीत को याद किया।