Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, विधानसभा चुनावों पर होगी बात

चुनाव आयोग ने 26 फरवरी को असम केरल पश्चिम बंगाल तमिलनाडु और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की है। 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच मतदान होगा और 2 मई को नतीजे आएंगे।

By Manish PandeyEdited By: Updated: Mon, 08 Mar 2021 01:06 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली, एएनआइ। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान चुनावों को लेकर भी बात हो सकती है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने ट्वीट कर बतया, 'भारतीय यूथ कांग्रेस आईवाईसी मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक 2020-21 आयोजित करने के लिए तैयार है।'

बता दें कि चुनाव आयोग ने 26 फरवरी को असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके तहत मतदान 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच होगा और मतों की गिनती 2 मई को की जाएगी।