Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Elections 2024: 'बंगाल के बारे में ज्यादा न सोचे कांग्रेस', सीट बंटवारे पर TMC ने दी नसीहत; राहुल गांधी के लिए कही ये बात

Lok Sabha Elections I.N.D.I. गठबंधन में सीट बंटवारे पर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। तृणमूल कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। TMC ने मंगलवार को कहा कि गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की अधिक जिम्मेदारी बनती है और पश्चिम बंगाल से संबंधित सीटों के बंटवारे के मुद्दे को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास छोड़ देना चाहिए।

By Agency Edited By: Mohd Faisal Updated: Tue, 30 Jan 2024 04:03 PM (IST)
Hero Image
सीट बंटवारे पर TMC ने दी कांग्रेस को नसीहत (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: I.N.D.I. गठबंधन में सीट बंटवारे पर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। तृणमूल कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा।

TMC ने मंगलवार को कहा कि I.N.D.I. गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की अधिक जिम्मेदारी बनती है और पश्चिम बंगाल से संबंधित सीटों के बंटवारे के मुद्दे को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास छोड़ देना चाहिए।

'ममता बनर्जी पर छोड़ देना चाहिए निर्णय'

टीएमसी नेता सुदीप बंधोपाध्याय ने सर्वदलीय बैठक से पहले कहा कि अगर ममता बनर्जी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और वामपंथियों को शून्य पर ला सकती हैं तो वह लोकसभा चुनाव में भाजपा को भी शून्य पर ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस बंगाल में कुछ करना चाहती है तो इस मामले को भी ममता बनर्जी पर छोड़ देना चाहिए।

कांग्रेस पर है सबसे अधिक जिम्मेदारी- सुदीप बंधोपाध्याय

सुदीप बंधोपाध्याय ने कहा कि I.N.D.I. गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है और उन पर सबसे अधिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन की सदस्य है। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उन्होंने टीएमसी को यात्रा के बारे में पहले ही बताया होता तो ममता बनर्जी इसमें शामिल हो सकती थीं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण तब दिया गया, जब बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- सुकांत मजूमदार की टिप्पणी पर महुआ मोइत्रा ने की माफी की मांग, बीजेपी बोली- फर्जी खबरें फैला रहीं टीएमसी नेता

नीतीश कुमार पर बोले सुदीप बंधोपाध्याय

उन्होंने कहा कि हमें राहुल गांधी से कभी निमंत्रण नहीं मिला। हमें कांग्रेस पार्टी से इसका निमंत्रण मिला। जब यात्रा शुरू हो चुकी है तो इसका क्या मतलब है। बंदोपाध्याय ने यह भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गठबंधन से बाहर होना कोई झटका नहीं है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: क्या I.N.D.I. गठबंधन को TMC देगी झटका? सीट बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी ने दी कांग्रेस को नसीहत