Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anganwadi Bharti 2024: खुशखबरी! पंजाब में 3 हजार आंगनबाड़ी के पदों पर होगी भर्ती, CM भगवंत मान का एलान

Anganwadi Bharti 2024 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Singh) ने बरनाला में एलान किया कि 3000 आंगनबाड़ी कर्मियों की होगी भर्ती। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार फायर ब्रिगेड में भी लड़कियों की भर्ती की जाएगी। सीएम मान ने महिला सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान यह बात कही। सरकार अबतक 44700 नियुक्ति पत्र दे चुकी है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sat, 17 Aug 2024 05:33 PM (IST)
Hero Image
विकास विभाग में नवनियुक्त महिला सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र देते सीएम मान

हेमंत राजू, बरनाला। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बरनाला में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में नवनियुक्त महिला सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान एलान किया कि जल्द ही 3000 आंगनबाड़ी कर्मियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मान सरकार की तरफ से पंजाब की महिलाओं के लिए राखी का तोहफा है।

फायर ब्रिगेड में लड़कियों की भर्ती करेगी पंजाब सरकार

उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य बनने वाला है जो फायर ब्रिगेड में लड़कियों की भर्ती करेगा, इस भर्ती के लिए विभाग में नियमों को संशोधित किया जाएगा व सितंबर में विधानसभा सत्र में बिल पास करेंगे। आज पंजाब में महिलाएं आठ डीसी व छह एसएसपी तैनात हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज उन्होंने अखबारों में देखा कि पंजाब के सरकारी कॉलेजों में सीटें पहले के मुकाबले अधिक भरने लगी हैं। पंजाब में अब रिवर्स माइग्रेशन शुरू हो चुकी है। ये बदलाव की निशानी है।

अब तक 44,700 नियुक्ति पत्र दे चुकी है मान सरकार

मान सरकार ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाना शुरू किया तो अब युवा विदेशों से वापिस लौटने लगे है व सरकार उनका स्वागत व सहयोग करती हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में अभी तक मान सरकार 44,700 नियुक्ति पत्र दे चुकी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर,सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- Punjab News: मोहाली एयरपोर्ट पर लगेगी भगत सिंह की 35 फीट ऊंची प्रतिमा, CM मान ने किया एलान

महिलाओं के लिए और भी कल्याणकारी योजनाएं चलाएंगे- CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वे जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए हब बनाएंगे व महिलाओं के लिए और भी कल्याणकारी योजनाएं चलाएंगे ।

इस अवसर पर डीसी पूनमजीत कौर , एसएसपी संदीप कुमार मलिक, नगर सुधार ट्रस्ट बरनाला के चेयरमैन राम तीर्थ मन्ना, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन गुरदीप सिंह बाठ, ट्रक यूनियन बरनाला के प्रधान हरदीप सिंह सिद्धू, आप नेता रजत बांसल लक्की आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder: ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं, भाजपा प्रवक्ता ने हमला बोलते हुए मांगा इस्तीफा