Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandigarh Mayor Election: नतीजों को लेकर कल दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी AAP पार्टी, केजरीवाल समेत भगवंत मान भी होंगे शामिल

Chandigarh Mayor Election चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों को लेकर आप पार्टी आज आम आदमी पार्टी शुक्रवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। प्रदर्शन भाजपा मुख्यालय पर किया जाएगा। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन सबसे अधिक पार्षद होने के बावजूद चुनाव हार गया।

By Inderpreet Singh Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 01 Feb 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Chandigarh Mayor Election: नतीजों को लेकर कल दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी AAP पार्टी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी शुक्रवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। प्रदर्शन भाजपा मुख्यालय पर किया जाएगा।

आप-कांग्रेस गठबंधन सबसे अधिक पार्षद होने के बावजूद भी हारा

आप की ओर से यह प्रदर्शन चंडीगढ़ में भाजपा की ओर फर्जी तरीके से मेयर बनाने के विरोध में किया जा रहा है। हाल ही में हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 'आप'-कांग्रेस गठबंधन सबसे अधिक पार्षद होने के बावजूद चुनाव हार गया।

पीठासीन अधिकारी पर लगा धांधली का आरोप

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस और आप पार्षदों ने भी पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर धांधली करने और उचित चुनाव प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा, जिसकी सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम और प्रशासन से तीन हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें- Ludhiana Crime: ट्रेन में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला सैनिक गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज