Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: जन कल्याण की पटरी पर और तेजी से दौड़ेगी नायब की ट्रेन, CM सैनी ने साझा किया चुनाव से पहले का एक्शन प्लान

हरियाणा (Haryana News) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक एक दर्जन से अधिक जन कल्याण की योजनाएं धरातल पर उतार दीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Election) से पहले का एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है।

By Anurag Aggarwa Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 09 Aug 2024 11:22 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (जागरण फाइल फोटो)

अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आने वाले दिनों में जन कल्याण के कई अहम फैसले लेने के संकेत दिए हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आचार संहिता खत्म होते ही एक्शन मोड में आए मुख्यमंत्री ने अब तक एक दर्जन से अधिक जन कल्याण की योजनाएं धरातल पर उतार दीं है।

नायब सैनी का मानना है कि उनका पूरा जीवन प्रदेश की जनता को समर्पित है। आने वाले दिनों में जन कल्याण के और भी फैसले लिए जाएंगे। चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने अभी तक लिए अपनी सरकार के अहम फैसलों की जानकारी दी।

'सभी फसलें MSP पर खरीदने वाला पहला राज्य बना हरियाणा'

उन्होंने कहा कि किसानों व गरीबों के हित में कई फैसले लिए गए हैं और आगे भी लिए जाएंगे। नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जो सभी 24 फसलें एमएसपी पर खरीदेगा।

ऐसा होने के बाद विपक्ष के हाथ से बड़ा मुद्दा छीन गया है, जिस पर वह राजनीति करने का इरादा रखता था। किसानों के हित की योजनाओं का सरलीकरण किया गया है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहने वाली है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: नायब सरकार के नौकरी की सुरक्षा गारंटी के फैसले से सहमत नहीं कर्मचारी संगठन, गिनाईं योजना में कई तरह की खामियां

शहरी व ग्रामीण आवास योजनाओं में संशोधन

सीएम सैनी के अनुसार मुख्यमंत्री शहरी व ग्रामीण आवास योजनाओं में संशोधन किया गया है। सामान्य गांवों में 1.80 लाख रुपये तक आय वाले गरीबों को 100-100 गज के प्लाट मिलेंगे, जबकि महाग्रामों में 50-50 तथा शहरों में 30-30 गज के प्लाट दिए जाएंगे।

इसके लिए एक लाख रुपये की भुगतान राशि तीन साल में किस्तों में अदा करनी होगी। इन आवासीय भूखंड के लिए पंजीकरण की सुविधा जल्द शुरू होगी। एक-दो दिनों में इसके लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा ताकि लोग आवेदन कर सकें।

बिजली की उपलब्धता बढ़ाई गई: CM सैनी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में बिजली की उपलब्धता बढ़ाई गई है। विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा में स्वयं इस बात को स्वीकार किया है। वह मानने लगे हैं कि हरियाणा 24 घंटे निर्बाध बिजली देने वाला राज्य बन चुका है।

इस दिशा में काफी काम पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया और बाकी काम वह कर रहे हैं। ट्यूबवेल कनेक्शन देने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए भी टेंडर लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana News: वत्सल वशिष्ठ को एक दिन बाद ही SSC से हटाया, रणदीप सुरजेवाला ने तैनाती पर खड़े किए थे सवाल

कैबिनेट की तीसरी बैठक में होंगे अहम फैसले

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों व आढ़तियों के कल्याण में लिए गए फैसलों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की आढ़त बढ़ा दी गई है और गोशालाओं का अनुदान बढ़ाया जा चुका है।

सीएम ने 17 अगस्त को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। 17 दिन में यह तीसरी बार मंत्रिमंडल की बैठक होगी। लगातार बैठकों को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि नायब सैनी की सरकार अगली मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

रात को तीन बजे सोकर सुबह छह बजे उठ रहे सीएम

मुख्यमंत्री ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जनता के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए वह दिन रात काम कर रहे हैं। अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए अक्सर वह रात में तीन बजे के आसपास सोते हैं और सुबह करीब छह बजे फिर से कामकाज में जुट जाते हैं।

जनता के हित के लिए उनकी सरकार और उनके अफसर बिल्कुल भी नहीं थकते। सीएम सैनी ने बताया कि छह जून के बाद से उनका यही रूटीन बना हुआ है। इसके साथ ही उनके दौरे भी लगातार चल रहे हैं।

विधानसभा स्तर की रैलियों का दौर कुरुक्षेत्र में हुई विजय शंखनाद रैली के बाद तेज हो चुका है। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति तक नौकरी की गारंटी, सभी फसलों पर एमएसपी देने और खरीफ की सभी फसलों पर बोनस देने के फैसले को अभूतपूर्व बताया है। उनका कहना है कि इस फैसले से किसानों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

नायब सैनी अपनी सरकार के इन फैसलों से संतुष्ट

  • किसान वर्ग के हित में 24 फसलों पर मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य।
  • 133 करोड़ 55 लाख रुपये तक आबियाना माफ।
  • 46 लाख परिवारों को 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर।
  • महिला उद्यमियों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का ऋण।
  • अग्निवीरों को मिलेगा राज्य सरकार की नौकरियों में 10% आरक्षण।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख किया।
  • पंचायती राज संस्थाओं और नगर पालिकाओं में ओबीसी-बी श्रेणी के लिए 5% कोटा।
  • लंबे समय से लंबित 7471 टीजीटी की भर्ती को क्लियर कर युवाओं को दिया रोजगार।
  • हरियाणा टीचर्स एलिजिबिल टेस्ट को लाइफ टाइम के लिए किया।
  • बिना पर्ची-बिना खर्ची के 1 लाख 40 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर दी नौकरी।
  • हैप्पी कार्ड योजना के जरिए 1000 किलोमीटर तक फ्री यात्रा, करीब 22.89 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ।
  • लाल डोरे को खत्म कर प्रापर्टी पर मिलेगा मालिकाना हक।

यह भी पढ़ें: Haryana News: बेटियों को शिक्षा पर नायब सरकार का विशेष जोर, तीज के मौके पर महिलाओं के लिए कीं ये बड़ी घोषणाएं