Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शिखर सम्मलेन के लिए चंडीगढ़ में तैयारी शुरू, लेक, स्पोर्टस क्लब और बर्ड पार्क किया जाएगा ब्यूटीफाई

जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन चंडीगढ़ में हो रहा है जिसका आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन करेगा।जनवरी और मार्च 2023 में जी-20 की सांस्कृतिक मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इन्हीं बैठकों के लिए लेक क्लब स्पोर्ट्स क्लब और बर्ड पार्क के ब्यूटीफिकेशन का काम किया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurUpdated: Tue, 08 Nov 2022 03:45 PM (IST)
Hero Image
साल 2023 में भारत में होगा जी-20 सम्मेलन। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। प्रशासन ने नए साल से पहले लेक क्लब, स्पोर्ट्स क्लब और बर्ड पार्क के एरिया को नए सिरे से विकसित करने का निर्णय लिया है। जनवरी से पहले यह काम हो जाएगा। इनका विकास दो फेज पर किया जाएगा। यह तीनों स्थल ऐसे हैं जहां पर हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं। 

प्रशासक बीएल पुरोहित के सलाहकार धर्मपाल ने लेक और स्पोर्ट्स क्लब का दौरा किया। अगले साल देश में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन चंडीगढ़ में हो रहा है, जिसका आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन करेगा।जनवरी और मार्च 2023 में जी-20 की सांस्कृतिक मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इन्हीं बैठकों के लिए लेक क्लब, स्पोर्ट्स क्लब और बर्ड पार्क के ब्यूटीफिकेशन का काम किया जा रहा है।

सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि लेक क्लब शहर की सबसे महत्वपूर्ण जगह पर है, इसलिए इसे ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा। यह काम जी-20 की बैठकों से पहले पूरा किया जाएगा। चंडीगढ़ में जी-20 की बैठक के अलावा सुखना लेक और राक गार्डन पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जनवरी और मार्च के महीने में होंगे। एडवाइजर धर्मपाल अपने स्तर पर भी अधिकारियों से तैयारियों पर चर्चा के बाद जरूरी दिशानिर्देश दे रहे हैं। 

जी-20 की बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि इसके लिए चंडीगढ़ आएंगे। इन विदेशी और देश के मेहमानों के स्वागत और बैठक आयोजन की तैयारियां यूटी प्रशासन ने अभी से शुरू कर दी हैं। वहीं विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय यूटी प्रशासन के अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। चंडीगढ़ में इन विदेशी मेहमानों के रुकने के लिए शाही तैयारी की जा रही है। यूटी गेस्ट हाउस के साथ, होटल माउंट व्यू, पंजाब राजभवन सहित कई बड़े होटल में भी यह मेहमान ठहर सकते हैं।

चंडीगढ़ के साथ ही समृद्ध इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता वाले खजुराहो जैसे शहरों सहित महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक में भारत ने अपनी वार्षिक अध्यक्षता के दौरान देशभर में 55 स्थानों पर जी-20 बैठकों के आयोजन की तैयारी कर ली है। इन बैठकों के लिए चंडीगढ़ सहित अन्य प्रमुख ऐतिहासिक स्थानों को चुनने का कारण धरोहर स्थलों के महत्व को विश्व पटल पर लाना है।प्रशासन के अधिकारियों ने जी-20 की बैठकों से चंडीगढ़ का नाम बढ़ेगा और इसका असर पयर्टन पर पड़ेगा।