Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day: केंद्रीय कानून मंत्री ने जालंधर में लगाया आसन, पंजाब में ऐसे मनाया गया योग दिवस

International yoga day 2023 In Punjab विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। वहीं पंजाब के जलांधर में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल नूरमहल सराय में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए गए थे। (जागरण फोटो)

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Wed, 21 Jun 2023 09:26 AM (IST)
Hero Image
केंद्रीय कानून मंत्री ने जालंधर में लगाया आसन

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। International Yoga day 2023: दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग' रखी गई है। भारत के कोने-कोने से लोग योग दिवस में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, इसी उपलक्ष्य में पंजाब के विभिन्न जिलों में योग दिवस का आयोजन किया गया। 

जांलधर में योग दिवस का आयोजन

जालंधर में नूरमहल सराय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में केंद्रीय कानून और न्याय और संसदीय मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल नूरमहल सराय में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए गए थे।

संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने लिया भाग

संस्कृति मंत्रालय की ओर से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संस्कृति मंत्रालय के कर्मचारी और अधिकारी और अन्य संस्कृति संगठन या स्वयंसेवक ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया। संस्कृति मंत्रालय के सभी संगठन अपने-अपने मुख्यालयों में भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। संस्कृति मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से सफल बनाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए लोगों को योग की अहमियत से अवगत करवाया है।

अटारी सीमा पर जवानों ने किया योग

वहीं, अमृतसर में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। विश्व योग दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय अटारी सीमा की ज्वाइंट चेक पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने योग किया। वहीं, जलियावाला बाग में आईटीबीपी की 52 वाहिनी के आधिकारी व जवानों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अमृतसर के सनशाइन योग के तत्वाधान में अमृतसर क्लब के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उत्सव पर योगाचार्य सुरेंद्र पंत और उनकी टीम द्वारा योग महोत्सव हुआ।

योग के लिए खास सनसाइन योग रंजीत एवेन्यू

योगमहोत्सव के अवसर पर सभी लोगों को योग के द्वारा होने वाले लाभ व आसनों को करने का सही तरीका भी बताया गया । जिससे आसन प्राणायाम में होने वाली गलतियों को सुधारा जा सके और सही लाभ मिल सके। बता दें कि सनसाइन योग रंजीत एवेन्यू सी ब्लाक अमृतसर में है जो 25 से ज्यादा योग की प्राचीनतम और नवीनतम प्रकार कराने वाला एकमात्र योग सेंटर है।

डीसी बलदीप कौर ने दिया खास संदेश

विश्व योग दिवस मौके जिला सत्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे डीसी बलदीप कौर, एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान और अन्य अधिकारियों ने योग किया।इस मौके डीसी बलदीप कौर ने कहा कि दुनिया भर में योग दिवस मनाने की महत्वता हैं। योग से केवल शरीर रोग मुक्त ही नहीं बल्कि मनुष्य तनाव मुक्त भी रह सकता हैं। वहीं, सासंद सुशील कुमार ने भी हंसराज महाविद्यालय में योग किया।

सहायक कमिश्नर राज किरण कौर रहे मुख्य अतिथि

बठिंडा में एसएसपी व डीसी, इंटरनेशनल योग दिवस के उपलक्ष में जिला आयुर्वेदिक विभाग तथा प्रशासन की ओर से डीएवी आयुर्वेदिक कॉलेज मैं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहायक कमिश्नर राज किरण कौर, डॉक्टर विनु खन्ना डॉक्टर संजीव सूद व अन्य लोगों ने भी योग किया। विभिन्न जिलों के स्कूलों में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बटाला के आरआर बावा डीएवी कॉलेज में योग दिवस के दौरान छत्राएँ व आने स्टाफ के लोगों ने भी भाग लिया।