Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandigarh Mayor Election: 36 वोटों की गिनती में गड़बड़ी... देश भर में निष्पक्ष मतदान की उम्मीद कैसे की जा सकती है, सीएम मान ने सुनाई खरी-खरी

Chandigarh Mayor Election मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 30 जनवरी को भारतीय राजनीति के इतिहास में ‘काले दिन’ के तौर पर याद किया जायेगा क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आज चंडीगढ़ के मेयर के चयन के दौरान लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। मध्य प्रदेश कर्नाटक गोआ महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों का तख्त पलटा है।

By Inderpreet Singh Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 31 Jan 2024 06:30 AM (IST)
Hero Image
देश भर में निष्पक्ष मतदान की उम्मीद कैसे की जा सकती है, सीएम मान ने सुनाई खरी-खरी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। (Chandigarh Mayor Election) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 30 जनवरी को भारतीय राजनीति के इतिहास में ‘काले दिन’ के तौर पर याद किया जायेगा, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आज चंडीगढ़ के मेयर के चयन के दौरान लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं।

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों का तख्त पलटा है

पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस महीने पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया उसी महीने को भाजपा ने देश के संविधान की धज्जियां उड़ाने के लिए चुना। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की पुरानी आदत है क्योंकि उसने पहले भी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोआ, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों का तख्त पलटा है।

36 वोटों की गिनती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं हो सकती

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केवल 36 वोटों की गिनती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं हो सकती तो समूचे देश में मतदान और वोटों की गिनती कैसे निष्पक्ष तरीके से होगी। उन्होंने कहा कि यह नेता अपने निजी स्वार्थों के लिए वोटरों से बैलेट पेपर लूटेंगे और पहले भी ईवीएम मशीने इन नेताओं के घरों से मिली हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र सही दिशा में नहीं जा रहा और यह देश एवं आम आदमी के हित में नहीं है।

चयन में लोकतांत्रिक नौतिक मूल्यों का हनन किया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर अपने अल्पसंख्यक विंग के प्रमुख को चंडीगढ़ के मेयर के चयन के लिए प्रीज़ाईडिंग अफसर नियुक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीज़ाईडिंग अफ़सर के खिलाफ देश के संविधान की धज्जियां उड़ाने के दोष में देशध्रोह का केस दर्ज करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज का बरताव देखकर बाबा साहेब बी.आर. अम्बेदकर की आत्मा भी कराह उठी होगी। उन्होंने कहा कि वह अदालत का दरवाज़ा खट-खटकाएंगे और इस चयन को चुनौती देंगे, क्योंकि इस चयन में लोकतांत्रिक नैतिक-मूल्यों का हनन किया गया।

गठजोड़ की होंद का सवाल नहीं बल्कि देश में लोकतंत्र का सवाल है

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि देश में लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं बची, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने मतदान को हाइजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब यह संदेह पैदा हो गया है कि आगामी चुनावों में देश भर में आगामी मतदान निष्पक्ष नहीं होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह किसी भी पार्टी या गठजोड़ की होंद का सवाल नहीं बल्कि देश में लोकतंत्र का सवाल है।

प्रीजाईडिंग अफसर देरी से आया क्योंकि इससे संबंधी आदेश दिए गए

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नामज़द उम्मीदवार को पहले ही इस बात का इल्म था कि वह जीत जायेगा, जिस कारण वह कुर्सी के नज़दीक ही खड़ा था और तुरंत कुर्सी पर बैठ गया। उन्होंने कहा कि प्रीजाईडिंग अफसर देरी से आया क्योंकि उसे इस संबंधी आदेश दिए जा रहे थे।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र का कत्ल करने के लिए प्रीज़ाईडिंग अफसर अपने अफसर के आगे घुटनों के बल हो गया, जिसको सहन नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: श्रीराम लहर ने पंजाब कांग्रेस के हिंदू नेताओं की आवाज में भरा दम, बाहुल्य सीटों पर ठोकने लगे दावा

यह भी पढ़ें- पिता ने फेरी लगाकर पढ़ाया-लिखाया, आज बेटा आयरलैंड में बन गया साइंटिस्‍ट; पूरे गुरदासपुर में गूंज रहा नाम