Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पंजाब में मंत्री रहे सुंदर शाम अरोड़ा ने कांग्रेस में की घर वापसी, साल 2022 में रिश्वत देने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब की सियासत में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अब वापस श्याम सुंदर ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 28 Aug 2024 06:34 PM (IST)
Hero Image
को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में इस दौरान दल-बदल और घर वापसी का दौर जारी है। इसी क्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कांग्रेस फिर से ज्वाइन कर ली है।

सुंदर शाम अरोड़ा ने पंजाब में विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने साल 2012 में पंजाब की होशियारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

ज्ञात हो कि विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सुंदर शाम पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी।

खबर अपडेट की जा रही है...