Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: AAP कार्यकर्ता ने राष्ट्रगान का किया गलत उच्चारण, वीडियो वायरल होने पर बोला- तबीयत खराब थी

Punjab Hindi स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से दीनानगर विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पार्टी के एक कार्यकर्ता ने राष्ट्रगान का गलत उच्चारण किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से कार्यकर्ता ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसकी तबीयत खराब थी।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 16 Aug 2024 02:50 PM (IST)
Hero Image
स्वतंत्रता दिवस पर AAP कार्यकर्ता ने राष्ट्रगान का गलत उच्चारण किया। (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी की ओर से दीनानगर में विधानसभा हलका स्तर के कार्यक्रम के दौरान हलका इंचार्ज शमशेर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने राष्ट्रगान का गलत उच्चारण कर दिया। जिसके बाद इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद उक्त कार्यकर्ता को सेहत खराब होने का स्पष्टीकरण देना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

दीनानगर के महाराजा रणजीत सिंह पार्क में स्वतंत्रता दिवस का हलका स्तरीय कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान हलका इंचार्ज की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद पार्टी के एक कार्यकर्ता ने राष्ट्रगान का उच्चारण किया, जो पूरी तरह से गलत था।

इसके बाद पार्टी को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। हालांकि, राष्ट्रगान का उच्चारण करने वाले कार्यकर्ता ने जल्द ही इसकी सफाई दी। उसका कहना था कि वह पहले भी कई बार राष्ट्रगान बोल चुका है, लेकिन अचानक उसकी सेहत बिगड़ गई थी, जिसके चलते सारा विवाद पैदा हुआ।

यह भी पढ़ें: Punjab News: बुड़ैल जेल में लारेंस बिश्नोई के गुर्गों से भिड़े हत्यारोपित, झगड़े में आठ कैदी घायल

अपनी गलती से शर्मिंदा है आप कार्यकर्ता

उसने कहा कि उसके मन में देश के प्रति पूरी समर्पण भावना है, लेकिन अनजाने में हुई गलती के लिए वह बेहद शर्मिंदा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राष्ट्रगान का उच्चारण कर रहा परमिंदर सिंह राष्ट्रगान की शुरुआत तो सही करता है, लेकिन जल्द ही उसकी जुबान लड़खड़ा जाती है और फिर वह संभल नहीं पाता।

वह लड़खड़ाती जुबान में ही राष्ट्रगान पूरा करता है। परमिंदर सिंह का कहना है कि वह मन से तो राष्ट्रगान सही बोल रहा था, लेकिन सेहत से जुड़ी समस्या के कारण उसकी जुबान ने साथ नहीं दिया, जिसके चलते यह सारी गड़बड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2024: वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन, देश-विदेश से हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक