Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ludhiana Travel Alert: टोल वसूली करने में NHAI सबसे आगे, सांकेतिक बोर्ड के नाम पर कुछ नहीं

Ludhiana News रेलवे क्रासिंग पर सांकेतिक बोर्ड नहीं हाेने से फिरोजपुर-लुधियाना रोड हर रोज हादसे होते है। लुधियाना में एनएचएआइ टाेल वसूली में ताे आगे हैं पर वाहन चालकाें काे सुविधाएं देने में नाकाम साबित हाे रहा है।

By Varinder RanaEdited By: Vipin KumarUpdated: Sat, 29 Oct 2022 06:41 PM (IST)
Hero Image
Ludhiana News: जालंधर-पानीपत हाईवे पर कई जगह नहीं लगे है सांकेतक बाेर्ड। (कुलदीप काला)

वरिंदर राणा/कुलदीप काला, लुधियाना। Ludhiana News: नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (NHAI) की तरफ से सड़कों पर वाहन चालकों से चाहे हर दिन करोड़ों रुपये वसूले जा रहा है। लेकिन लोगों को सड़क पर चलते समय सूचना देने में फिसड्डी साबित हो रहा है। लुधियाना से गुजरने वाले चाहे जालंधर-पानीपत हाईवे हो या फिर चंडीगढ़ से फिरोजपुर जाने वाला हाईवे। किसी भी हाईवे पर वाहन चालकों के लिए सांकेतिक बोर्ड नहीं है।

अगर किसी जगह बोर्ड को लगाया भी गया है तो वह इतने पुराने हो चुके है कि दिन के समय दिखाई नहीं देते है। जबकि ज्यादातर हाईवे पर यू टर्न लेने के लिए कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं है। यही नहीं इन हाईवे पर पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट या फिर अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कोई जानकारी नहीं है। जेब ढीली करने के बावजूद वाहन चालक रात के समय परेशानी उठाने के लिए मजबूर है। आने वाले दिनों में जैसे धुंध का मौसम शुरू होगा, यही असुविधा हादसों का कारण बनेगी।

लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे सांकेतिक चिन्ह लगे नहीं

लुधियाना फिरोजपुर रोड हाईवे पर सांकेतिक बोर्ड हादसों का सबब बन रहे है। लुधियाना से लेकर 20 किलोमीटर दूरी तक सिर्फ स्पीड संबंधी एक बोर्ड लगा है, जोकि एक साइड पर है। इसके अलावा डिवाइडर कट संबंधी सूचना बोर्ड भी नामात्र है। जहां लगे भी वह इतने छोटे है कि दिन के समय दिखना भी मुश्किल पड़ता है रात के समय तो क्या हालत होगी। इसके अलावा यहां पर पेट्रोल पंप या फिर रेस्टोरेट संबंधी सूचना देने के लिए एक भी बोर्ड नहीं लगा है।

रेलवे लाइन संबंधी एक भी बोर्ड नहीं लगा

इस रोड पर लुधियाना शहर के महज एक किलोमीटर दूरी पर रेलवे लाइन है, जोकि सेना के लिए डाली गई है। इस पर कोई फाटक नहीं है। रात के समय तेज गति से आने वाले वाहन यहां हादसों का शिकार बनते है। शुक्रवार रात को भी यहां पर एक हादसा हुआ है टिप्पर चालक के पीछे एक टैंपो चल रहा था। अचानक रेलवे क्रासिंग पर आकर टिप्पर चालक ने ब्रेक लगा दिए और पीछे से टैंपो उसके टकरा गया।

जालंधर पानीपत हाईवे पर सांकेतिक चिन्ह गायब

जालंधर से पानीपत जाने वाले नेशनल हाईवे पर सांकेतिक बोर्ड गायब है। लगभग 15 किलोमीटर हाईवे पर शहर के अंदर और बाहर जाने के लिए सिर्फ दो सांकेतिक बोर्ड लगे है। शेरपुर चौक पर लगा सांकेतिक बोर्ड तो पेड़ों की आड़ में छुप चुका है। यह बोर्ड दिन के समय भी दिखाई नहीं देता है। शेरपुर चौक पर ब्रिज का करव बनता है, इसके लिए कोई सांकेतिक बोर्ड यहां पर नहीं लगा है। इसके अलावा शहर से गुजरने वाले हाईवे पर किसी जगह पर पेट्रोल पंप या फिर रेस्टोरेंट या फिर शौचालय के लिए कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं है। इस हाईवे पर स्पीड संबंधी कोई सूचना बोर्ड दिखाई नहीं देता है।

लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे का काम अभी अधूरा

एक्सपर्ट व्यूनेशनल हाईवे पर सांकेतिक बोर्ड लगना जरूरी है। क्योंकि यह लोगों को वाहन चलाते समय सबसे महत्वपूर्ण सूचना देते है, वहीं हादसों को कम करते है। लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे का काम अभी अधूरा है। इस हाईवे पर कई काम होने बाकी है, इसमें सांकेतिक बोर्ड भी एक है। जालंधर-पानीपत रोड पर सांकेतिक बोर्ड का अभाव है। नेशनल हाईवे को चाहिए अगर लोग इतना टोल टैक्स अदा कर रहे है तो उन्हें इस तरह की सुविधाएं भी देनी चाहिए। इस मामले को रोड सेफ्टी बैठक में रखा जाएगा।-राहुल वर्मा, ट्रैफिक एक्सपर्ट