Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan: ससुर ने बहू के साथ की मारपीट, फिर अर्धनग्न हालत में घर से निकाला; मदद करने की जगह वीडियो बनाने लगे लोग

Rajasthan News राजस्थान के चूरू में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ससुर ने दहेज की लालच में पहले अपनी बहू के साथ मारपीट की फिर उसके कपड़े फाड़कर अर्धनग्न हालत में घर से बाहर निकाल दिया। हद तब हो गई जब लोग महिला की मदद करने की बजाय उसका वीडियो बनाने लगे।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 20 Sep 2024 11:32 PM (IST)
Hero Image
मौजूद लोगों ने मदद करने की बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के चूरू में ससुर ने अपनी बहू से मारपीट की और अर्धनग्न हालत में उसे घर से बाहर निकाल दिया। बहू घर के बाहर सड़क पर अपने बच्चे के साथ रोती रही, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने कोई मदद नहीं की, बल्कि वह अर्धनग्न महिला का मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

मामला 15 सितंबर का है, वीडियो अब सामने आया है। इस संबंध में चूरू सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला थाना अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि बहू ने अपने पति, ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ 16 सितंबर को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है।

विदेश में नौकरी करता है पति

महिला की शादी 2022 में हुई थी। उसका पति विदेश में नौकरी करता है। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। 15 सितंबर को ससुर सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता को अर्धनग्न हालत में घर से निकाल दिया।